Shivpuri Rain Alert

शिवपुरी में भारी बारिश को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट, कलेक्टर ने दिए 24 घंटे निगरानी के निर्देश

शिवपुरी में भारी बारिश को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए।

By : संजय चतुर्वेदी
शिवपुरी में भारी बारिश को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट, कलेक्टर ने दिए 24 घंटे निगरानी के निर्देश

Shivpuri Rain Alert

राजेंद्र जैन रिंकू,शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में भारी वर्षा की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और हाई अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं मैदानी अमले को अलर्ट रहने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर वर्मा ने जिले के उफान पर चल रहे नदी-नालों, रपटों, पुल-पुलियों तथा जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों की 24 घंटे मुस्तैदी से निगरानी करने को कहा है। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जन-धन की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित रहे।

कलेक्टर वर्मा ने एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित पूरा प्रशासनिक अमला मैदान में उतरकर लगातार क्षेत्रों का निरीक्षण करने तथा जलभराव व जोखिम संभावित स्थलों पर सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। मैदानी अमले को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखने और जलभराव वाले स्थानों पर अनावश्यक आवागमन न करने के लिए आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। 

कलेक्टर ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्थानीय अमला पूरी तरह सक्रिय रहे और 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए। उन्होंने अधिकारियों को आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी तैयारियों को दुरुस्त रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए परस्पर समन्वय के साथ कार्य करने के लिए कहा है।

जिला प्रशासन ने की अपील

जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वर्षा और जलभराव की स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जहां नदी-नालों या रपटों पर पानी का तेज बहाव हो, वहां से आवागमन न करें। पानी का बहाव कम दिखाई देने पर भी जोखिम उठाने से बचें। इसके साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को जलभराव वाले स्थानों, नदी-नालों और पुल-पुलियों के पास न जाने दें।

आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को दें सूचना

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या जलभराव संबंधी समस्या होने पर तत्काल सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, अन्य स्थानीय अमले के माध्यम से सूचना प्राप्त हो। सभी नागरिक सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और अनावश्यक रूप से जोखिम वाले स्थानों पर जाने से बचें।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026