Shivpuri Karwa Chauth husband Complaint wife

Karwa Chauth Dispute: शिवपुरी में पत्नी ने नहीं रखा करवाचौथ का व्रत, शिकायत लेकर थाने पहुंचा पति, पुलिस हैरान

शिवपुरी के बदरवास थाना क्षेत्र में करवाचौथ को लेकर पति पत्नी का अनोखा विवाद थाने तक पहुंच गया। पत्नी के व्रत नहीं रखने पर पति ने पुलिस के लिखित शिकायत दे दी। जो लिखा उसके बाद पुलिस का माथा ठनक गया।

By : संजय चतुर्वेदी
Karwa Chauth Dispute: शिवपुरी में पत्नी ने नहीं रखा करवाचौथ का व्रत, शिकायत लेकर थाने पहुंचा पति, पुलिस हैरान

husband complain Wife not fasting karwa chauth

 रिंकू जैन, शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में करवाचौथ का एक अनोखा मामला सामने आया है। इसकी इलाके में खूब चर्चा है। ग्राम बिजरावल के रहने वले बारेलाल आदिवासी ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा है। उनकी शिकायत है कि पत्नी ने उनके लिए करवाचौथ का व्रत रखा न ही चांद की पूजा की।

आवेदन में क्या लिखा पति ने

बारेलाल ने आवेदन में पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मिथलेश व्रत न रखकर उन्हें मारना चाहती है। आवेदन में यह भी दर्ज है कि पत्नी उनके लिए चांद की पूजा करने को तैयार नहीं है। बारेलाल ने थाना प्रभारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

चांद देखने की बात और तलाक की चेतावनी

बारेलाल के मुताबिक उन्होंने पत्नी से कहा था कि एक बार चांद देख ले, इससे उनकी उम्र बढ़ जाएगी। इसके बाद भी पत्नी ने पूजा नहीं की, जिससे वे नाराज हैं। आवेदन के आखिर में उन्होंने साफ लिखा कि अगर इस बार भी पत्नी ने उनकी पूजा नहीं की तो वे उसे तलाक दे देंगे।

पुलिस बोली, कराएंगे समझाइश

कोलारस के एसडीओपी संजय मिश्रा ने आवेदन मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बारेलाल ने पत्नी के व्रत न रखने का आरोप लगाया है। पुलिस महिला अधिकारी की मदद से दोनों के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर कराने की कोशिश करेगी। फिलहाल मामला समझाइश के स्तर पर ही है।

परंपरा के बीच थाने पहुंचा विवाद

करवाचौथ पर महिलाएं आमतौर पर पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और चांद देखकर उसे खोलती हैं। बदरवास में इसी परंपरा को लेकर पति ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया  है। अब देखना होगा कि पुलिस की समझाइश के बाद पति-पत्नी के बीच यह तनाव खत्म होता है या नहीं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026