Shivpuri Vehicle Checking: 6 Challans Issued

Shivpuri News: खबर का असर! कलेक्टर के निर्देश पर शिवपुरी में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, 6 वाहनों के कटे चालान

शिवपुरी में डीएम अर्पित वर्मा के निर्देश पर परिवहन विभाग ने वाहन जांच अभियान चलाया। छह वाहनों पर कार्रवाई कर 9,500 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।

By : संजय चतुर्वेदी
Shivpuri News: खबर का असर! कलेक्टर के निर्देश पर शिवपुरी में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, 6 वाहनों के कटे चालान

Shivpuri Traffic police action dm instruction

राजेंद्र जैन, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाने का मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस खबर के आधार पर डीएम अर्पित वर्मा ने संज्ञान लिया और अफसरों को निर्देश दिए। उनके निर्देशानुसार बुधवार को परिवहन विभाग द्वारा जिले में परिवहन नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

सार्वजनिक वाहनों से सफर करने वाली सवारी और विशेष कर बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएम वर्मा द्वारा वाहनों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। इस जांच अभियान के द्वारा वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी जा रही है कि क्षमता से अधिक सवारी ना बैठाएं, क्षमता से अधिक सवारी होने के कारण कई बार दुर्घटनाएं घटित होती हैं। इससे बचने के लिए परिवहन एवं यातायात नियमों का पालन करें।

नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई

वाहन जांच अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम द्वारा ऑटो की जांच की गई तथा नियमों के उल्लंघन के मामलों में संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। यहां आपको बतादें कि हमारे द्वारा बीते रोज एक समाचार प्रकाशित किया गया था जिसमें आपे वाहन के अंदर क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई गईं थी, उक्त समाचार को डीएम अर्पित वर्मा ने गंभीरता से लेते हुए परिवहन परिवहन विभाग को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके पालन में आज परिवहन विभाग मैदान में उतरा दिखाई दिया।

आधा दर्जन वाहनों के हुए चालान

आज जांच अभियान के दौरान कुल 6 वाहनों को जांच के दायरे में लिया गया, जिनमें एमपी33 एल 2198, एमपी33 जेड 9543, एमपी33 आर 3781, एमपी33 जेडबी 7411 एवं एमपी33 जेड 1566 सहित अन्य वाहन शामिल रहे। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज एवं परिवहन नियमों से संबंधित प्रावधानों का परीक्षण किया गया। नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल ₹9,500 का अर्थदंड वसूल किया गया। परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों को नियमानुसार वाहन संचालन करने तथा आवश्यक दस्तावेज साथ रखने के संबंध में भी निर्देशित किया गया।

डीएम के निर्देशन में हुई कार्रवाई

डीएम अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में सड़क सुरक्षा एवं परिवहन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहन के आवश्यक दस्तावेज पूर्ण एवं अद्यतन रखें तथा निर्धारित यातायात एवं परिवहन नियमों का पालन करते हुए ही वाहन का संचालन करें।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026