Shivpuri Kidnapping Case CCTV Horror FIR Filed

शिवपुरी में पत्नी-बेटी का फिल्मी स्टाइल अपहरण, CCTV ने खोला पूरा राज

शिवपुरी में पत्नी और मासूम बेटी के अपहरण का मामला सामने आया। CCTV में पूरी घटना कैद हुई। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By : स्वदेश डेस्क
शिवपुरी में पत्नी-बेटी का फिल्मी स्टाइल अपहरण, CCTV ने खोला पूरा राज

राजेंद्र जैन
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात एक घर में घुसकर हथियारबंद 11 लोगों ने महिला और उसकी तीन माह की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया। पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।  

रात में घर में घुसे हथियारबंद लोग

घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है, जब शिवपुरी पब्लिक स्कूल के सामने स्थित कॉलोनी में अचानक हथियारों से लैस लोग एक घर में घुस आए। आरोप है कि इन लोगों ने महिला और उसकी मासूम बच्ची को जबरन उठाया और वहां से ले गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।

सबसे अहम सबूत घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी घर में घुसते हैं और महिला व बच्ची को अपने साथ ले जाते हैं। यह वीडियो अब पुलिस जांच का मुख्य आधार बन गया है।

प्रेम प्रसंग और विवाद की कहानी

जानकारी के मुताबिक, महिला महक गुहारिया का करेरा निवासी पुष्पेंद्र चौहान से प्रेम संबंध था। दोनों पहले इंदौर में लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2025 में दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद महिला अपने मायके शिवपुरी आ गई थी। महिला की मां नीलम गुहारिया का आरोप है कि आरोपी पुष्पेंद्र कुछ दिन पहले भी आया था और हाईवे पर ले जाकर मारपीट की थी। परिजनों का यह भी कहना है कि उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 

11 लोगों के खिलाफ FIR, पुलिस जांच जारी

मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। शिवपुरी सीएसपी संजय चतुर्वेदी के अनुसार, CCTV फुटेज और शिकायत के आधार पर जांच तेज कर दी गई है और सभी आरोपियों की तलाश जारी है। 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026