ड्रैगन फ्रूट, एवोकाडो और जैक फ्रूट की खेती कर रहे हैं शिवराज सिंह चौहान, कहा - ऐसी फसलों से होग

ड्रैगन फ्रूट, एवोकाडो और जैक फ्रूट की खेती कर रहे हैं शिवराज सिंह चौहान, कहा - ऐसी फसलों से होगा लाभ

By : Gurjeet Kaur
ड्रैगन फ्रूट, एवोकाडो और जैक फ्रूट की खेती कर रहे हैं शिवराज सिंह चौहान, कहा - ऐसी फसलों से होगा लाभ

MP News : मध्यप्रदेश। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने अपने खेत पर ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit), एवोकाडो (Avocado) और जैक फ्रूट (Jack Fruit) की खेती की है। सोमवार को शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा दौरे की कुछ तस्वीरें शेयर की। उन्होंने बताया कि, कैसे ड्रैगन फ्रूट, एवोकाडो और जैक फ्रूट की खेती कर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। विदिशा में शिवराज सिंह चौहान ने किसान के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन भी कराया।

शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए बताया - "आज विदिशा में अपने खेत पर एक नए संकल्प के साथ आया हूं। हमारे देश में ड्रैगन फ्रूट (कमलम), एवोकाडो जैसे फल हम लगभग 5 हज़ार करोड़ रुपये के आयात करते हैं। यह पैसा हमारे किसानों की जेब में जा सकता है, यदि हम इन फसलों की खेती अपने देश में ही करें।"

"बैंगलुरु स्थित ICAR-IIHR ने कमलम, कटहल और एवोकाडो जैसी फसलों पर महत्वपूर्ण अनुसंधान किए हैं। बैंगलोर में इसके सफल प्रयोग हुए हैं, लेकिन अब ज़रूरत है कि देशभर में यह पहल आगे बढ़े। इसी दिशा में मैं स्वयं अपने खेत में ड्रैगन फ्रूट, एवोकाडो और जैक फ्रूट की खेती का प्रयोग कर रहा हूं ताकि किसान देखें, समझें और आत्मविश्वास के साथ इस दिशा में आगे बढ़ें।"

शिवराज सिंह चौहान ने बनवाई फार्मर्स आईडी :

फार्मर्स आईडी बनाने की बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि, केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा Farmer ID बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। ताकि किसानों को खेती संबंधी सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। मैंने भी आज अपनी किसान आईडी बनवाई है। मेरा सभी किसान भाई-बहनों से आग्रह है कि देर मत कीजिए, आप भी किसान आईडी बनवाइये। 

संबंधित सामग्री

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026
भोपाल एम्स में शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत गांव में आज होगा अंतिम संस्कार

भोपाल एम्स में शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत गांव में आज होगा अंतिम संस्कार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का भोपाल एम्स में निधन हो गया। अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर जैत गांव ले जाया जाएगा, जहां आज दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा।

Oct 30, 2026
Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

शिवपुरी में दो अलग अलग घटनाओं में सगी बहनों अंजली और सीता रावत समेत 6 लोगों की कुएं में मौत हो गई। पति की मौत के बाद अंजली तनाव में थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Oct 29, 2026
MP BJP Core Group Meeting: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक खत्म, लिए ये बड़े फैसले

MP BJP Core Group Meeting: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक खत्म, लिए ये बड़े फैसले

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर BJP कोर ग्रुप की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल..

Oct 26, 2026
Gwalior Madrasa Dispute: नियम विरुद्ध कैसे चल रहा था मदरसा, किसका था संरक्षण? गड़बड़ी की जांच शुरू

Gwalior Madrasa Dispute: नियम विरुद्ध कैसे चल रहा था मदरसा, किसका था संरक्षण? गड़बड़ी की जांच शुरू

ग्वालियर के दारुल कुरान मदरसे में जमीन, निर्माण और फंड को लेकर जांच शुरू हो गई है। प्रशासन राजस्व रिकॉर्ड खंगाल रहा है और नगर निगम निर्माण की अनुमति भी परखेगा।

Oct 26, 2026