Raksha Bandhan: Sisters Cross Flood

आस्था और प्यार के आगे बेबस हुआ सैलाब, कमर तक पानी में डूबकर भाई को राखी बांधने निकलीं बहनें

चंदेरी में रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के लिए बहनें कमर तक पानी में उतरकर पुलिया पार करती नजर आईं। भारी बारिश के बीच भी आस्था और प्यार ने उनका रास्ता नहीं रोका।

By : संजय चतुर्वेदी
आस्था और प्यार के आगे बेबस हुआ सैलाब, कमर तक पानी में डूबकर भाई को राखी बांधने निकलीं बहनें

Sisters Cross flooded drain to celebrate Rakhi

संजय श्रोत्रिय, चंदेरी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर चंदेरी से करीब 5 किलोमीटर दूर टगारी-वांकलपुर गांव से भाई-बहन के अटूट रिश्ते की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, लेकिन भाई की कलाई पर राखी बांधने का संकल्प बहनों को इस खतरे के बीच भी आगे बढ़ने से नहीं रोक सका।

कमर तक पानी में पार करनी पड़ी पुलिया

टगारी और वांकलपुर गांव के बीच बने रपटे पर इस समय कमर से ऊपर तक पानी बह रहा है। तेज बहाव के कारण यहां से गुजरना बेहद जोखिम भरा है। जरा सी चूक किसी की जान पर भारी पड़ सकती है। इसके बावजूद बहनें पानी में उतरकर और तैरते हुए पुलिया पार कर अपने मायके पहुंच रही हैं।

भाई की कलाई सूनी न रहे, इसलिए उठाया जोखिम

रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने की इच्छा के आगे बहनों ने बाढ़ जैसे हालात की भी परवाह नहीं की। पानी के तेज बहाव के बीच उनका यह सफर भाई-बहन के रिश्ते और भावनाओं की मजबूती को दिखाता है।

मोटरसाइकिल भी कंधे पर उठाकर ले जा रहे लोग

पुलिया पर पानी का बहाव इतना तेज है कि सिर्फ पैदल चलने वाले ही नहीं, बल्कि मोटरसाइकिल सवार भी परेशान हैं। लोग अपनी मोटरसाइकिल को कंधों पर उठाकर पानी पार करने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में जरा सा संतुलन बिगड़ने पर इंसान के साथ वाहन के भी बह जाने का खतरा बना हुआ है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026