प्रदेश में 41 लाख वोटर्स के हटेंगे 41 लाख नाम, जानिए कैसे जुड़ सकते हैं मतदाता

प्रदेश में 41 लाख वोटर्स के हटेंगे 41 लाख नाम, जानिए कैसे जुड़ सकते हैं मतदाता

मध्य प्रदेश में एसआईआर की पहला चरण पूरा होने के बाद 23 दिसंबर के दिन मतदाता सूची लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें जिन मतदाताओं के नाम हट गए हैं या शामिल नहीं वो देख सकते हैं।

By : स्वदेश डेस्क
प्रदेश में 41 लाख वोटर्स के हटेंगे 41 लाख नाम, जानिए कैसे जुड़ सकते हैं मतदाता

भोपालः मध्य प्रदेश में चलाया गया विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का पहला चरण पूरा हो गया है। इस अभियान के चलाने का उद्देश्य उन नामों को हटाना है जो अब वोट देने के योग्य नहीं हैं। हालांकि चुनाव आयोग की इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। इसकी वजह है कि एसआईआर पहला चरण पूरा होते ही लगभग 41 लाख लोगों के नाम इस बार सूची से हट सकते हैं।

23 दिसंबर को सामने आएगी लिस्ट

बता दें कि एसआईआर का पहला चरण पूरा होने के बाद बुधवार, 23 दिसंबर से आम आदमी के लिए लिस्ट उपलब्ध हो जाएगी। जारी की गई लिस्ट में यदि वोटर कार्ड में कोई गलती है तो सुधार करवा सकते हैं। इसके लिए एक महीने तक का समय रहेगा।

इन गलतियों का करवा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग की तरफ से जारी होने वाली नई एसआईआर लिस्ट में लोगों के नाम की स्पेलिंग गलत हो या पता बदल गया हो सब ठीक किया जा सकता है। लोग लिस्ट में अपने नाम की गलती के लिए 22 जनवरी 2026 तक सुधार के लिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

लोगों की तरफ से मिली शिकायतों का प्रशासन 14 फरवरी तक सुनवाई पूरी कर लेगा। इसके बाद 21 फरवरी को फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

इन मतदाताओं की होगी छटनी

मिली जानकारी के अनुसार एमपी में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 5.74 करोड़ थी। चुनाव आयोग ने हर घर जाकर गणना फॉर्म भरवाए। एसआईआर की प्रक्रिया के बाद चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इन आंकड़ों को देखने के बाद ही 41 लाख मतदाताओं के नाम हट सकते हैं। नाम हटाने के लिए 4 कैटेगरी बनाई गई है।

इन आधारों पर हटेगा मतदाताओं का नाम

आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में लगभग 8.40 लाख लोग ऐसे हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है। हालांकि उनके नाम अब भी लिस्ट में थे। वहीं, प्रदेश में करीब ढाई लाख लोगों के नाम ऐसे पाए गए जो दो जगहों पर दर्ज हैं। इसके अलावा करीब 8.40 लाख मतदाता ऐसै हैं जो अपने दिए पते पर नहीं मिले। जबकि सबसे बड़ी संख्या यानी 22.50 लाख लोग ऐसे हो जो अपना पुराना घर छोड़कर कहीं और बस गए हैं।

9 लाख मतदाताओं ने दी अधूरी जानकारी

एसआईआर की प्रक्रिया में जो सबसे ज्यादा चौंकाना वाला मामला फॉर्म जमा करने को लेकर आया। करीब 9 लाख मतदाता जिन्होंने फॉर्म तो जमा कर दिए हैं लेकिन उसमें अधूरी जानकारी दी है। कईयों ने केवल साइन करके दे दिए हैं। बाकी कॉलम छोड़ दिए है। चुनाव आयोग इस सभी को नोटिस देगा।

नाम कटने पर क्या करें?

एसआईआर की प्रक्रिया के बाद यदि लोगों को लग रहा है कि आपका नाम गलती से कट गया है तो सरकार आपको एक मौका दे रही है। 23 दिसंबर के दिन जारी होने वाली डॉफ्ट वोटर लिस्ट में लोग अपना नाम देख सकते हैं। यदि लोगों का नाम नहीं दिखे तो फिर से जुड़वा सकते हैं। इसके लिए दोनों तरीके ऑनलाइन और ऑफलाइन हैं।

सबसे पहला तरीका votar helpline App के जरिए सुधार करवा सकते हैं। वहीं, दूसरा है कि आप ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सकते, तो अपने बीएलओ (BLO) की मदद लें। बीएलओ आपके घर आकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करेंगे।

संबंधित सामग्री

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) – क्यों?

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) – क्यों?

लेख में एसआईआर को संवैधानिक प्रक्रिया बताते हुए मृतकों, स्थानांतरित मतदाताओं और दोहरे नामों को हटाने की जरूरत बताई गई है। लेखक ने विपक्ष के विरोध और अवैध प्रवासन पर सवाल उठाए हैं।

Nov 04, 2026
Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

हैदराबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की मॉक पार्लियामेंट पर तंज कसा। एसआईआर, ईवीएम और घुसपैठियों के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा।

Nov 02, 2026
फरीदाबाद में बोले धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- 'राहुल की इच्छा से नहीं जनादेश से चलेगा देश'

फरीदाबाद में बोले धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- 'राहुल की इच्छा से नहीं जनादेश से चलेगा देश'

फरीदाबाद में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर हमला बोला। कहा, भारत को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे और जनादेश पर भीड़तंत्र हावी नहीं होगा।

Nov 01, 2026
दिल्ली में INDIA ब्लॉक और BJP के मार्च, राहुल गांधी के साथ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली में INDIA ब्लॉक और BJP के मार्च, राहुल गांधी के साथ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली में SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक का मार्च, वहीं 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर BJP भी निकाल रही पदयात्रा।

Nov 01, 2026
Congress Rally: व्यापारियों के 10000 करोड़ के नुकसान का डर, SIR के खिलाफ रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली

Congress Rally: व्यापारियों के 10000 करोड़ के नुकसान का डर, SIR के खिलाफ रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक की रैली आज दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी। 20 से ज्यादा दल जुटेंगे और राहुल, खड़गे, अखिलेश, ममता मंच से बोलेंगे। रैली नहीं करने के लिए व्यापारियों ने 4 पत्र लिखे थे।

Nov 01, 2026