Ujjain Mahakal Temple

Ujjain Mahakal Temple: उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में नागपंचमी पर भगदड़!, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर परिसर में नागपंचमी के मौके पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

By : विकास जैन
Ujjain Mahakal Temple: उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में नागपंचमी पर भगदड़!, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Ujjain Mahakal Temple: उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में नागपंचमी पर भगदड़!, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Ujjain Mahakal Temple: मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर परिसर में नागपंचमी के मौके पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। साल में केवल एक बार नागपंचमी के मौके पर खुलने वाले भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में भीड़ देखने को मिली। इस दौरान अचानक बढ़े दबाव के कारण अफरातफरी और भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित होने की खबर सामने आई है। 

एक दिन खुलने वाले मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

बता दें कि महाकाल मंदिर की ऊपरी मंजिल पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट साल में केवल एक दिन नागपंचमी के लिए ही खोले जाते हैं। यही वजह है कि देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचते हैं। बताया जा रहा है कि भारी भीड़ के बीच श्रद्धालुओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

अफ़वाहों पर ध्यान न दें...

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारियों ने स्थिति को संभाला। मंदिर प्रबंधन समिति ने श्रद्धालुओं और आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। समिति के अनुसार व्यवस्था को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया गया है और दर्शन प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया है। 

मंदिर समिति का खंडन

महाकालेश्वर मंदिर में भगदड़ की खबरों को लकर मंदिर प्रबंध समिति ने खंडन किया है। समिति का कहना है कि श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के चलते लंबी कतारें लगी है, लेकिन भगदड़ जैसी कोई घटना नहीं हुई है। समिति ने कहा है कि आधिकारिक एवं प्रमाणित सूचनाओं पर ही विश्वास करें। और भ्रामक खबर को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026
बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026