पत्नी को पढ़ा लिखाकर SI बनाया, अब पति पहनावे पर शर्म बताकर मांगा तलाक

पत्नी को पढ़ा लिखाकर SI बनाया, अब पति पहनावे पर शर्म बताकर मांगा तलाक

भोपाल में पत्नी ने SI बनने के बाद पति के पहनावे और पेशे से शर्म बताकर फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी।

By : स्वदेश डेस्क
पत्नी को पढ़ा लिखाकर SI बनाया, अब पति पहनावे पर शर्म बताकर मांगा तलाक

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले ने पति-पत्नी के रिश्तों, त्याग और सामाजिक सोच पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक पत्नी जिसे पति कुछ काबिल बनाया उसी ने अपने ही पति के खिलाफ यहां फैमिली कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है। अर्जी भी तलाक की लगाई है। मामले में हैरानी की बात यह है कि जिस पति ने अपनी मेहनत और सीमित कमाई से पत्नी को पढ़ाया-लिखाया। फिर काबिल बनाकर समाज में एक पद दिलाया। वही पत्नी उसे अपने शर्म की वजह मान रही है।

दरअसल, पीड़ित पति पेशे से पंडित है और पूजा-पाठ करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसने बताया कि शादी के बाद पत्नी का सपना था कि वह पुलिस विभाग में नौकरी करे। इस सपने को पूरा करने के लिए उसने अपनी जरूरतों में कटौती की, पैसे जोड़े और पत्नी की पढ़ाई से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तक हर संभव मदद की। आखिरकार पत्नी सब-इंस्पेक्टर बनने में सफल हो गई। इसके बाद जो हुआ उसकी पति ने कल्पना भी नहीं की थी।

अफसर बनते ही पति के पेशे से आने लगी शर्म

पत्नी की सरकारी नौकरी मिलने के बाद रिश्तों में दरार आनी शुरू हो गई। पति का आरोप है कि अब पत्नी को उसके पहनावे, कम पढ़ाई और पंडिताई के पेशे से शर्म महसूस होने लगी। पत्नी ने उस पर अपनी चोटी कटवाने और हुलिया बदलने का दबाव भी बनाया। पति का कहना है कि उसने अपनी आस्था और पहचान से समझौता करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पत्नी ने अपने पति से तलाक लेने के लिए केस फाइल कर दिया।

पत्नी का कहना है कि उसे पति के पहनावे और काम की वजह से सामाजिक असहजता महसूस होती है। इसी को आधार बनाकर उसने तलाक की याचिका दाखिल की है। फिलहाल यह पूरा मामला भोपाल की फैमिली कोर्ट में विचाराधीन है, जहां दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलीलें रख रहे हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026