surajpur Mother daughter murder death Sentence

Surajpur Double Murder: सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में तीन दोषियों को फांसी; कुलदीप साहु को रायपुर जेल

सूरजपुर के मां-बेटी हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कुलदीप साहू समेत तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। चौथे दोषी को उम्रकैद मिली है। कुलदीप के रायपुर जेल भेजने की तैयारी है।

By : संजय चतुर्वेदी
Surajpur Double Murder: सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में तीन दोषियों को फांसी; कुलदीप साहु को रायपुर जेल

Surajpur Double Murder Case Court Decision

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के बहुचर्चित मां-बेटी हत्याकांड में आखिरकार फैसला आ गया। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। सुरक्षा और जेल प्रशासन के इंतजामों के देखते हुए सजा का ऐलान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। अंबिकापुर जेल में मौजूद कुलदीप फांसी की सजा सुनते ही घबरा गया और उसके चेहरे पर तनाव साफ दिखा।

तीन के फांसी तो एक को उम्रकैद

कुलदीप के अलावा रिंकू उर्फ फूल सिंह और चंद्रकांत चौधरी को भी फांसी की सजा मिली है। चौथे दोषी आर्यन उर्फ गोल्डी विश्वकर्मा को अदालत ने मृत्यु तक आजीवन कारावास की  सजा दी। कोर्ट ने 29 सितंबर को ही चारों को दोषी करार दिया था। उसी दिन पुलिसकर्मियों को वाहन से कुचलने की कोशिश के एक दूसरे मामले में कुलदीप को 10 साल की सजा भी हुई थी। तब वह अदालत से बाहर निकलते वक्त मुस्कुराता दिखा था और उसका वीडियो भी सामने आया था।

रायपुर जेल भेजने की तैयारी

सजा के बाद कुलदीप को अंबिकापुर केंद्रीय जेल से रायपुर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रायपुर जेल में फांसी की व्यवस्था है। इसलिए आगे की जेल प्रक्रिया के तहत उसे वहां शिफ्ट किया जाएगा। फिलहाल वह अंबिकापुर जेल में बाकी सह-आरोपियों के साथ बंद है। जेल प्रशासन सुरक्षा और आने वाली कानूनी प्रक्रिया को ध्यान में रखकर तैयारी कर रहा है।

दो साल पहले हुई थी वारदात

यह चर्चित हत्याकांड का मामला 13 अक्टूबर 2024 का है। सूरजपुर थाने में तैनात एक प्रधान आरक्षक की पत्नी और उनकी 11 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई थी। करीब दो साल तक फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई चली और अदालत ने सभी सबूतों को परखने के बाद यह फैसला सुनाया।

फैसले के बाद भावुक हुआ परिवार

फैसला आते ही पीड़ित परिवार को राहत मिली। प्रधान आरक्षक ने भावुक होकर कहा कि अब उनकी पत्नी और बेटी की आत्मा को शांति मिली होगी। परिजनों ने पटाखे फोड़कर खुशी जताई। प्रधान आरक्षक के भाई ने बताया कि घटना के बाद उनके छोटे भाई पूरी तरह टूट गए थे। उन्हें पूरे परिवार ने मिलकर संभाला। उन्होंने पुलिस विभाग, साथी कर्मचारियों और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का आभार जताया। परिवार का कहना है कि दोषी पक्ष उच्च अदालत गया तो वे भी मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे और आखिर तक कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026