MP Teacher Protest

MP Teacher Protest: भोपाल में शिक्षकों का आंदोलन जारी, अनशन अभ्यर्थी की हालत नाजुक

मध्य प्रदेश में वर्ग 2 और वर्ग 3 के शिक्षक भर्ती पदों में वृद्धि की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन अब करो या मरो की स्थिति में पहुंच गया है।

By : विकास जैन
MP Teacher Protest: भोपाल में शिक्षकों का आंदोलन जारी, अनशन अभ्यर्थी की हालत नाजुक

MP Teacher Protest: भोपाल में शिक्षकों का आंदोलन जारी, अनशन अभ्यर्थी की हालत नाजुक

MP Teacher Protest: मध्य प्रदेश में वर्ग 2 और वर्ग 3 के शिक्षक भर्ती पदों में वृद्धि की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन अब करो या मरो की स्थिति में पहुंच गया है। लोक शिक्षण संचालनालय के पास जारी इस आंदोलन का आज 28वां दिन है, जबकि डीपीआई कार्यालय के ठीक सामने डटे हुए अभ्यर्थियों को तीन दिन बीत चुके हैं। मांगों को लेकर जारी इस धरने में निर्जल अनशन कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत की हालत नाजुक बनी हुई है।

निर्जल अनशन का 7वां दिन

मीडिया की खबरों के अनुसार निर्जल अनशन पर बैठे नरेंद्र राजपूत का आज 7वां दिन है। लगातार अनशन के कारण उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ रही है और वे कई बार बेहोश भी हो चुके हैं। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि अनशनकारी की नाजुक स्थिति के बावजूद डीपीआई का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनकी बात सुनने या ज्ञापन लेने तक नहीं आया।

बारिश में भी जारी रहा प्रदर्शन

आपको बता दें कि 16 सितंबर की रात अचानक मौसम बिगड़ने से भोपाल में तेज बारिश शुरू हो गई थी। खुले आसमान के नीचे बैठे अभ्यर्थियों का सारा सामान और ओढ़ने-बिछाने के कपड़े बारिश में भीग गए। गंभीर स्थिति में पहुंचे नरेंद्र राजपूत भी तेज बारिश में भीगते रहे, लेकिन अभ्यर्थियों ने हौसला नहीं खोया और रातभर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन जारी रखा।

आयुक्त के रवैये से आक्रोश

आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रशासन और डीपीआई अधिकारियों का रवैया संवेदनहीन है। अधिकारियों की इस अनदेखी से आक्रोशित अभ्यर्थियों ने परिसर में आयुक्त महोदय शर्म करो, शर्म नहीं तो डूब मरो जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी पद वृद्धि की मांग पूरी नहीं होती, वे पीछे नहीं हटेंगे।

संबंधित सामग्री

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे...

Nov 03, 2026
Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

राजधानी भोपाल के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मध्य प्रदेश पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की...

Nov 03, 2026
MP Cleaner Strike: राजधानी भोपाल में आज प्रदर्शन करेंगे सफाईकर्मी, नीलम पार्क में देंगे धरना

MP Cleaner Strike: राजधानी भोपाल में आज प्रदर्शन करेंगे सफाईकर्मी, नीलम पार्क में देंगे धरना

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के बैनर तले मंगलवार को

Nov 03, 2026
Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Nov 03, 2026
Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

दिवाली और भाई दूज का त्योहार अब बेहद नजदीक है और मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों की नजरें अपने भैया यानी मुख्यमंत्री...

Nov 02, 2026