अयोध्या के श्रीराम मंदिर को उड़ाने की कोशिश में था आतंकी अदनान

अयोध्या के श्रीराम मंदिर को उड़ाने की कोशिश में था आतंकी अदनान

By : Swadesh Bhopal
अयोध्या के श्रीराम मंदिर को उड़ाने की कोशिश में था आतंकी अदनान

भोपाल और दिल्ली से पकड़े गए आतंकियों ने किया खुलासा

मप्र की राजधानी भोपाल और देश की राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार आईएसआईएस के दो एजेंटों ने जांच एजेंसियों को हैरानी में डाल दिया है। दोनों के नाम अदनान है। दरअसल, प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि वे अयोध्या में स्थित राम मंदिर के अलावा प्रमुख धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की योजना पर काम कर रहे थे। सीरिया में बैठे एक खलीफा ने इस बात से जुड़े कई वीडियो भी भेजे हैं। एनआईए के साथ अब उत्तर प्रदेश की एटीएस को जांच में शामिल कर लिया गया है।

मुस्लिम धार्मिक स्थलों को तोड़ने से नाराज था अदनान

भोपाल से गिरफ्तार आरोपी सैयद अदनान खान मुस्लिम धार्मिक स्थलों को हटाने और उन्हें तोड़ने को लेकर नाराज था। पिछले साल ज्ञानवापी मस्जिद मामले में न्यायाधीश को धमकाने के मामले में उसका नाम आया था। जिसके बाद सैयद अदनान खान का आईएसआईएस नेटवर्क में रुतबा बढ़ गया था। वह बकायदा उस नेटवर्क के लिए समर्थकों की फौज फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कर रहा था। मुस्लिम ब्रदर हुड के अलावा सात उल उम्माह और वॉयस ऑफ इंडिया ग्रुप

सैयद अदनान खान का आतंकी कनेक्शन

भोपाल से गिरफ्तार आरोपी सैयद अदनान खान पहले से ही उग्र विचारधारा से प्रभावित था। बताया जा रहा है कि वह मुस्लिम धार्मिक स्थलों के हटाए जाने को लेकर नाराज था। पिछले वर्ष ज्ञानवापी मस्जिद मामले में न्यायाधीश को धमकी देने के मामले में भी उसका नाम सामने आया था। इसी के बाद उसका आईएसआईएस नेटवर्क में रुतबा बढ़ गया था। सैयद अदनान खान फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के ज़रिए आईएसआईएस और मुस्लिम ब्रदरहुड, सात उल उम्माह, तथा वॉयस ऑफ इंडिया जैसे समूहों के लिए समर्थक जुटाने में लगा हुआ था।

खलीफा को आदर्श मानकर बना कट्टर समर्थक

एनआईए ने दीपावली से पहले 18 अक्टूबर को सैयद अदनान को भोपाल के करोंद क्षेत्र के पास मित्तल कॉलेज से गिरफ्तार किया था। वह सीए की तैयारी कर रहा था, लेकिन आईएसआईएस नेता खलीफा को अपना आदर्श मानकर आतंकी विचारधारा में पूरी तरह डूब चुका था।

दिल्ली से पकड़ा गया दूसरा आरोपी मोहम्मद अदनान

दिल्ली से गिरफ्तार दूसरा आरोपी मोहम्मद अदनान खान उत्तर प्रदेश के एटा जिले का रहने वाला है। उसके पिता सलीम खान दूरदर्शन केंद्र में वाहन चालक हैं, जबकि मां अंजुम खान गृहिणी हैं। वह सैयद अदनान का करीबी सहयोगी था और उसकी मदद से दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश में बम धमाकों के लिए रैकी कर रहा था। मोहम्मद अदनान ने सीरिया में सक्रिय आईएसआईएस के सदस्यों से संपर्क बनाकर फर्जी आईडी के ज़रिए कई यूट्यूब चैनल भी बनाए थे, जिनका उपयोग प्रचार और भर्ती के लिए किया जा रहा था।

पीएम मोदी के दौरे से पहले एजेंसियां सतर्क

यह खुलासा उस समय हुआ है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर में अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दौरे पर आने वाले हैं। इससे पहले इस तरह की साजिश का खुलासा होना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बन गया है। अब एनआईए और एटीएस दोनों आरोपी अदनानों से जुड़े अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हैं।

अयोध्या श्रीराम मंदिर पर 25 नवंबर को ध्वजारोहण

इस बीच अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मुख्य मंदिर के साथ परकोटे के छह मंदिर- भगवान शिव, गणेश, हनुमान, सूर्यदेव, देवी भगवती, देवी अन्नपूर्णा और शेषावतार-भी तैयार हो चुके हैं। इन पर ध्वजदंड और कलश स्थापित किए जा चुके हैं।सप्त ऋषियों- महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, निषादराज, शबरी और ऋषि पत्नी अहिल्या- के मंदिरों का निर्माण भी पूर्ण हो गया है। संत तुलसीदास मंदिर, जटायु और गिलहरी की प्रतिमाएँ भी स्थापित कर दी गई हैं। सड़कों और फ्लोरिंग पर पत्थर लगाने का काम एलएंडटी द्वारा किया जा रहा है, जबकि 10 एकड़ में पंचवटी का निर्माण जीएमआर कंपनी तेजी से कर रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे...

Nov 03, 2026
Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

राजधानी भोपाल के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मध्य प्रदेश पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की...

Nov 03, 2026
MP Cleaner Strike: राजधानी भोपाल में आज प्रदर्शन करेंगे सफाईकर्मी, नीलम पार्क में देंगे धरना

MP Cleaner Strike: राजधानी भोपाल में आज प्रदर्शन करेंगे सफाईकर्मी, नीलम पार्क में देंगे धरना

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के बैनर तले मंगलवार को

Nov 03, 2026