कांग्रेस हाईकमान ने विधायक बरैया के मामले में जांच बैठाई

कांग्रेस हाईकमान ने विधायक बरैया के मामले में जांच बैठाई

By : Swadesh Bhopal
कांग्रेस हाईकमान ने विधायक बरैया के मामले में जांच बैठाई

राहुल गांधी के इंदौर दौरे के दौरान सामने आया था महिलाओं से जुड़ा बयान

कांग्रेस नेतृत्व ने मध्यप्रदेश में पार्टी विधायक फूलसिंह बरैया द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान के मामले में जांच बैठा दी है। हालांकि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने बरैया के बयान पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन पार्टी नेतृत्व इस बात को लेकर हैरान है कि 17 जनवरी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर दौरे के दौरान विधायक फूलसिंह बरैया का बयान मीडिया में आना महज इत्तेफाक है या फिर किसी रणनीति का हिस्सा।

बताया गया है कि इस संबंध में मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी सहित अन्य नेताओं से रिपोर्ट मांगी गई है।

कांग्रेस के उच्च सूत्रों ने बताया कि विधायक फूलसिंह बरैया ने एक यूट्यूब चैनल को दिए गए बयान के आधार पर खबर सामने आई थी, जबकि बरैया ने राहुल गांधी के दौरे से तीन दिन पहले उस चैनल से बातचीत की थी। ऐसे में पार्टी इसकी पड़ताल करा रही है कि जिस दिन राहुल गांधी इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मरने वाले 24 लोगों के परिजनों के बीच पहुंचे, उसी दिन बरैया का बयान मीडिया की सुर्खी बनना किसी राजनीतिक साजिश का हिस्सा तो नहीं है।

पार्टी यह भी जांच कर रही है कि बरैया के बयान के पीछे कौन है। इसमें पार्टी के किसी नेता की भूमिका है या फिर बरैया विपक्ष की किसी रणनीति के शिकार हो गए हैं।

कांग्रेस में मचा है बवाल

विधायक फूलसिंह बरैया के बयान पर कांग्रेस ने भले ही कोई औपचारिक कार्रवाई नहीं की है, लेकिन बयान के बाद पार्टी के भीतर बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस का ही एक गुट इसे नेताओं की आपसी गुटबाजी का हिस्सा बता रहा है। यदि ऐसा है तो नेताओं ने यह गुस्ताखी ऐसे समय की है, जब पार्टी के बड़े नेता राहुल गांधी मध्यप्रदेश प्रवास पर थे।

फिलहाल प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और केंद्रीय नेतृत्व की टीम विधायक फूलसिंह बरैया द्वारा दिए गए बयान के पीछे की रणनीति की गहराई से पड़ताल में जुटी हुई है।

संबंधित सामग्री

Rahul Gandhi Indore: इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, कार्यक्रम में एंट्री के लिए ये जरूरी

Rahul Gandhi Indore: इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, कार्यक्रम में एंट्री के लिए ये जरूरी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच चुके है।

Sep 19, 2026
Indore Rahul Gandhi: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले लगे ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर

Indore Rahul Gandhi: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले लगे ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले राजनीतिक पारा हाई हो गया है।

Sep 19, 2026
Rahul Gandhi Indore: राहुल गांधी का एमपी दौरा टला, 12 सितंबर को आ रहे थे इंदौर 

Rahul Gandhi Indore: राहुल गांधी का एमपी दौरा टला, 12 सितंबर को आ रहे थे इंदौर 

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आगामी इंदौर दौरा स्थगित हो गया है। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी को 12 सितंबर को इंदौर आना था...

Sep 02, 2026
इंदौर के भागीरथपुरा पहुंचे राहुल गांधी, दूषित पानी पीड़ितों से मिलकर क्या बोले?

इंदौर के भागीरथपुरा पहुंचे राहुल गांधी, दूषित पानी पीड़ितों से मिलकर क्या बोले?

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों के बाद लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीड़ितों से मुलाकात की। सरकार पर आरोप लगाए।

Jan 17, 2026