इंदौर के भागीरथपुरा पहुंचे राहुल गांधी, दूषित पानी पीड़ितों से मिलकर क्या बोले?

इंदौर के भागीरथपुरा पहुंचे राहुल गांधी, दूषित पानी पीड़ितों से मिलकर क्या बोले?

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों के बाद लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीड़ितों से मुलाकात की। सरकार पर आरोप लगाए।

By : स्वदेश डेस्क
इंदौर के भागीरथपुरा पहुंचे राहुल गांधी, दूषित पानी पीड़ितों से मिलकर क्या बोले?

इंदौरः मध्य प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल से कई लोगों की मौत हो गई। दूषित कांड से प्रभावित लोगों और मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंचे। इंदौर दौरे के दौरान बॉम्बे हॉस्पिटल में एडमिट मरीजों से मुलाकात की। इसके बाद भागीरथपुरा बस्ती जाकर पीड़ित परिवार वालों से मिले।

हॉस्पिटल में बिताए 15 मिनट

पीड़ितों से मिलने के लिए पहुंचे राहुल गांधी बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे और 15 मिनट वहां बिताए। राहुल गांधी ने भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना। इस समय उनके साथ दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और कमलनाथ मौजूद थे। हालांकि सुरक्षा कारणों से कुछ बड़े नेताओं को अस्पताल के बाहर ही रोक दिया गया था।

तंग गलियों में चलकर मृतकों के घर पहुंचे

हॉस्पिटल से निकलने के बाद राहुल गांधी भागीरथपुरा बस्ती के लिए निकले। भागीरथपुरा पहुंचकर उन्होंने दूषित पानी से जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की। सबसे पहले राहुल गांधी मृतक गीता बाई के घर जाकर उनके परिजनों से बात कर सांत्वना दी। इसके बाद वे मृतक जीवन मामली के घर पहुंचे। हालांका तंग गलियों और भीड़ की धक्का-मुक्की के चलते वे नाराज भी हुए।

पीड़ित परिवार को 1-1 लाख की सहायता

कांग्रेस ने प्रशासन को पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए चार घरों की सूची सौंपी है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि दूषित जल कांड में जान गंवाने वाले सभी 24 मृतकों के परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए और कहा कि इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा, 'जिन लोगों ने यह किया... सरकार में कोई न कोई इसके लिए जिम्मेदार होगा। सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए... यह सरकार की लापरवाही की वजह से हुआ है।'

संबंधित सामग्री

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर इंदौर में आज जिला स्तरीय समारोह होगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि होंगे और सुबह 10:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।

Nov 01, 2026
Indore Borewell Ban:  बारिश कमी से बड़ा फैसला;  इंदौर में नए बोरिंग कराने पर जेल,  मशीनें भी होंगी जब्त

Indore Borewell Ban: बारिश कमी से बड़ा फैसला; इंदौर में नए बोरिंग कराने पर जेल, मशीनें भी होंगी जब्त

इंदौर कलेक्टर ने पूरे जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर निजी बोरिंग पर रोक लगा दी है। अवैध खनन करने पर मशीनें जब्त होंगी और दो साल तक की जेल हो सकती है।b

Oct 27, 2026
Tiger Shroff Firing Case:  इंदौर में छिपा रहा टाइगर श्रॉफ फायरिंग का आरोपी, होटल नहीं अस्पताल बना ठिकाना

Tiger Shroff Firing Case: इंदौर में छिपा रहा टाइगर श्रॉफ फायरिंग का आरोपी, होटल नहीं अस्पताल बना ठिकाना

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के आरोपी प्रांजल ठाकरान को इंदौर से पकड़ा गया है। वह पुलिस से बचने के लिए पांच दिन भाई के अस्पताल में रुका था।<br/>

Oct 25, 2026
Millionaire constable: कॉन्स्टेबल फिरोज खान की संपत्ति 680000000 के पार, महिला मित्र के नाम भी करोड़ों की जमीन

Millionaire constable: कॉन्स्टेबल फिरोज खान की संपत्ति 680000000 के पार, महिला मित्र के नाम भी करोड़ों की जमीन

लोकायुक्त जांच में निलंबित आरक्षक फिरोज खान की 51 संपत्तियां सामने आईं, बाजार कीमत 68 करोड़ पार। देवास के राजोदा में महिला मित्र के नाम 2.30 करोड़ की जमीन मिली।

Oct 24, 2026