कोलार सिक्सलेन की बढ़ेगी लंबाई, अब 19 किमी की होगी सड़क

कोलार सिक्सलेन की बढ़ेगी लंबाई, अब 19 किमी की होगी सड़क

By : Swadesh Bhopal
कोलार सिक्सलेन की बढ़ेगी लंबाई, अब 19 किमी की होगी सड़क

जंगल सफारी के झीरी प्रवेश द्वार तक बनेगी सड़क
सीहोर से इंदौर के लिए आसान हो जाएगी कनेक्टिविटी

लोक निर्माण विभाग, जंगल सफारी झीरी और कोलार से सीहोर बायपास होकर इंदौर की आसान कनेक्टिविटी के लिए कोलार सिक्सलेन की लंबाई 15 किमी से बढ़ाकर 19 किमी करने जा रहा है। विभाग इस पर जल्द ही काम शुरू करेगा। इस संबंध में डीपीआर तैयार कर ली गई है, केवल प्रदेश शासन से मंजूरी मिलनी बाकी है।

जंगल सफारी के झीरी तक बनेगी सड़क

सिक्सलेन की लंबाई बढ़ने से राजधानी के पर्यटक सीधे झीरी सफारी पहुंचकर आनंद ले सकेंगे। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, करीब 4.250 किमी लंबाई बढ़ने के बाद सिक्सलेन जंगल सफारी के झीरी प्रवेश द्वार तक पहुंच जाएगी। वर्तमान में गोलजोड़ से थोड़ा आगे रास्ता संकरा है।

कोलार सिक्सलेन चुनाभट्टी के कोलार तिराहे से शुरू होकर सर्वधर्म, मंदाकिनी, ललिता नगर स्टॉप, बैरागढ़ चीचली से होता हुआ धुआखेड़ा और गोलजोड़ से आगे तक जाती है। रोड के आगे बढ़ने से गोलजोड़ से कजलीखेड़ा तक का रास्ता आसान हो जाएगा।

सीहोर के लिए बनेगी नई सड़क

अधिकारियों ने बताया कि कोलार सिक्सलेन से सीहोर के लिए नई सड़क भी बनाई जाएगी। वन क्षेत्र वाले इस मार्ग से झीरी होते हुए आगे कोलार डेम और सलकनपुर जाया जा सकेगा। यहां से देवी धाम सलकनपुर की दूरी केवल 60 किमी रह जाएगी। यह सीहोर के लिए एक नया और आसान मार्ग होगा।

बताया गया है कि पश्चिम बायपास और एक्सप्रेस-वे कजलीखेड़ा के पास से होकर गुजरेगा। यह फंदा जोड़ पर मिलेगा, यानी भोपाल बायपास कजलीखेड़ा–कोलार मुख्यमार्ग से ही गुजरेगा। ऐसे में कजलीखेड़ा 3000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का केंद्र बिंदु होगा।

सड़क निर्माण को लेकर कांग्रेस ने जताई आपत्ति

कोलार सिक्सलेन स्थित मंदाकिनी चौराहा से लगकर दानिशकुंज तक फोरलेन सड़क बनाई जा रही है, जो जेके रोड होते हुए अग्रसेन चौराहा और दानिशकुंज चौराहा तक पहुंचेगी। लगभग पौने दो किमी लंबी यह सीमेंट कंक्रीट सड़क 11 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी। सड़क निर्माण का कार्य भूमिपूजन के साथ शुरू हो चुका है।

सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर जिला कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राहुल सिंह राठौर ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह सड़क गुणवत्तापूर्ण नहीं बन रही है। मंत्री राकेश सिंह ने कहा था कि इस सड़क के कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाएगा, लेकिन लोक निर्माण विभाग मापदंडों के अनुसार निर्माण नहीं कर रहा है।

संबंधित सामग्री

Loktantra Bachao Yatra Bhopal: भोपाल भाजपा पदयात्रा में दहाड़े जेपी नड्डा और CM मोहन 

Loktantra Bachao Yatra Bhopal: भोपाल भाजपा पदयात्रा में दहाड़े जेपी नड्डा और CM मोहन 

राजधानी भोपाल में भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान के तहत एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया।

Nov 04, 2026
MLA Nirmala Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

MLA Nirmala Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

मध्य प्रदेश के सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से विधायक निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता और दल-बदल याचिका को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत ने अहम निर्देश दिया है।

Nov 04, 2026
Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

देवास में अवैध शराब की तस्करी रोकने के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले थाना प्रभारी दिलीप पूरी के बलिदान के बाद प्रदेश की मोहन सरकार सख्त हो गई है।

Nov 04, 2026
भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026