दिल्ली से तय होगा भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष का नाम

दिल्ली से तय होगा भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष का नाम

By : Swadesh Bhopal
दिल्ली से तय होगा भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष का नाम

बीजेपी के शेष तीन मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रयास तेज

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही चार मोर्चा अध्यक्षों के नाम भी घोषित हो चुके हैं। अब शेष तीन मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति पर मंथन शुरू हो गया है। केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से महिला मोर्चा अध्यक्ष का नाम लगभग तय हो चुका है, जबकि अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष के चयन को लेकर भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है। भाजपा में सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष के नाम पर अभी प्रदेश के नेताओं के बीच सहमति नहीं बन सकी है। इसलिए माना जा रहा है कि युवा मोर्चा अध्यक्ष का नाम दिल्ली से ही तय होकर आएगा।

इन चार मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा

23 अक्टूबर को भाजपा की 25 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी के साथ हुई थी। पूर्व संभागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा को किसान मोर्चा, भगवान सिंह परमार को अनुसूचित जाति मोर्चा, पंकज टेकाम को अनुसूचित जनजाति मोर्चा और पवन पाटीदार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अभी युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा शेष है।

क्यों महत्वपूर्ण है युवा मोर्चा अध्यक्ष?

भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री सहित कुछ महत्वपूर्ण पदों के समान ही युवा मोर्चा अध्यक्ष को भी विशेष प्रभाव वाला माना जाता है। इसलिए पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने समर्थकों को यह पद दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। इस पद के प्रभावी होने का पहला कारण यह है कि युवाओं को पार्टी के सभी बड़े अभियानों और कार्यक्रमों की सफलता की गारंटी माना जाता है। इसके अलावा युवा मोर्चा अध्यक्ष को सरकार और संगठन में आगे भी महत्वपूर्ण अवसर मिलते रहते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित प्रदेश सरकार में ज्यादातर मंत्री और विधायक युवा मोर्चा के महत्वपूर्ण दायित्वों से ही संगठन में आए हैं।

अल्पसंख्यक मोर्चा में क्यों फंसा पेंच

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर मंथन जारी है। इसके पीछे कारण विगत दिनों राजधानी भोपाल में करीब छह महीने पहले सामने आया 'मछली कांड' है। भोपाल में ड्रग तस्करी और दुष्कर्म के चर्चित प्रकरण में मुख्य आरोपी यासीन अहमद के चाचा पार्टी में भोपाल जिला अध्यक्ष पद पर थे। भाई और भतीजे पर आरोप लगते ही उन्होंने स्वतः पद से त्यागपत्र दे दिया था। अब प्रदेश ही नहीं, जिला और मंडल स्तर पर भी पार्टी पदाधिकारियों का चयन कार्यकर्ता की स्वयं की छवि और समाज में उसके वर्चस्व को देखकर किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
26 नवंबर को संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र होगा आयोजित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

26 नवंबर को संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र होगा आयोजित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस पर विधानसभा के विशेष सत्र की घोषणा की। उन्होंने पंजाब में भाजपा सरकार बनने का दावा करते हुए कांग्रेस और आप पर हमला बोला।

Nov 03, 2026
'वोट चोरी' बनाम 'अराजकता' की राजनीति

'वोट चोरी' बनाम 'अराजकता' की राजनीति

वोट चोरी के आरोपों पर विपक्षी गठबंधन के आंदोलन ने राहुल गांधी का नेतृत्व मजबूत किया है। भाजपा 1984 के सिख दंगों का मुद्दा उठाकर जवाब दे रही है, जिससे संसद और आगामी चुनावों तक सियासी संघर्ष जारी रहने के आसार हैं।

Nov 03, 2026
Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

हैदराबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की मॉक पार्लियामेंट पर तंज कसा। एसआईआर, ईवीएम और घुसपैठियों के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा।

Nov 02, 2026
राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया और विधायक हेमंत कटारे प्रस्तावक बने।

Nov 02, 2026