ट्रेन से उतरकर पटरी पार करना पड़ा भारी, मालगाड़ी की चपेट में आए 6 लोग, मौके पर 2 की मौत

ट्रेन से उतरकर पटरी पार करना पड़ा भारी, मालगाड़ी की चपेट में आए 6 लोग, मौके पर 2 की मौत

जबलपुर के मदन महल रेलवे स्टेशन पर बीती देर रात को दर्दनाक हादसा हो गया। एक महिला और युवक की मालगाड़ी से कटने से मौत हो गई। वहीं 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

By : Swadesh Bhopal
ट्रेन से उतरकर पटरी पार करना पड़ा भारी, मालगाड़ी की चपेट में आए 6 लोग, मौके पर 2 की मौत

जबलपुरः मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के मदन महल रेलवे स्टेशन में देर रात दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। ट्रेन से उतरने के बाद पटरी पार कर रहे छह लोग मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इनमें से एक महिला और बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा शनिवार रात करीब 11.30 से 12 बजे के बीच मदनमहल स्टेशन पर हुआ।

मृतकों की पहचान पुष्पा सोनी पति कुलदीप सोनी और 4 वर्षीय राजबीर पिता वीरेंद्र पटेल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सभी लोग नरसिंहपुर से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुए थे। मदनमहल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर उतरने के बाद वे पटरी की तरफ विपरीत दिशा में जा रहे थे।

मालगाड़ी की चपेट में आए लोग

वे लोग दूसरे प्लेटफॉर्म की तरफ जा रही थी कि तभी बीच वाले ट्रैक में जबलपुर की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इसके चलते सन्नो बाई चपेट में आने से बच गई। लेकिन अन्य लोग नहीं बच पाए। बता दें कि सन्नो बाई और सागर बाई पूर्व में रेलवे विभाग में ठेका कर्मचारी के रूप में कार्यरत थी। शिवानी और उसके दोनों बच्चों गंभीर हालत में भर्ती हैं।

घायलों का जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही सीएसपी रितेश कुमार शिव, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सुजीत कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे थे। सभी लोग नरसिंहपुर जिले के मुड़िया गांव के बताए जा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

Jabalpur Fire Accident: जबलपुर के त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में भड़की आग, श्रद्धालु सुरक्षित

Jabalpur Fire Accident: जबलपुर के त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में भड़की आग, श्रद्धालु सुरक्षित

जबलपुर के तेवर स्थित त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर मंगलवार रात दुकानों में भीषण आग लग गई। दमकल की 4 गाड़ियों ने काबू पाया, श्रद्धालु सुरक्षित रहे और शॉर्ट सर्किट की आशंका है।

Oct 20, 2026
'बोल बम' के जयकारों से गूंजा जबलपुर; 100000 से अधिक श्रद्धालुओं ने निकाली 'संस्कार कांवड़ यात्रा'

'बोल बम' के जयकारों से गूंजा जबलपुर; 100000 से अधिक श्रद्धालुओं ने निकाली 'संस्कार कांवड़ यात्रा'

जबलपुर में सोमवार को 35 किलोमीटर लंबी संस्कार कांवड़ यात्रा में एक लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। प्रदेश मुखिया डॉ मोहन यादव शामिल हुए। भगवान शिव को अर्पित करने के लिए मां नर्मदा का जल लेकर निकले।

Aug 10, 2026
Vahan Cheking me Key: MP हाईकोर्ट का फैसला! वाहन चेकिंग में चाबी छीनना अनुचित, एसपी को कार्रवाई के निर्देश

Vahan Cheking me Key: MP हाईकोर्ट का फैसला! वाहन चेकिंग में चाबी छीनना अनुचित, एसपी को कार्रवाई के निर्देश

वाहन चेकिंग के दौरान चाबी छीनने की शिकायत पर MP हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा की चाबी छीनना अनुचित है। कोर्ट ने एसपी को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

Aug 07, 2026
School Holiday News: जबलपुर शहर के सभी स्कूल 10 अगस्त को बंद, प्रशासन ने क्यों जारी किया आदेश?

School Holiday News: जबलपुर शहर के सभी स्कूल 10 अगस्त को बंद, प्रशासन ने क्यों जारी किया आदेश?

जबलपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूल 10 अगस्त को बंद रहेंगे। कांवड़ यात्रा और गुप्तेश्वर शाही सवारी के कारण जिला शिक्षा अधिकारी ने अवकाश का आदेश जारी किया है।

Aug 07, 2026
MP Transfer List: मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पदोन्नति के साथ हुआ तबादला

MP Transfer List: मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पदोन्नति के साथ हुआ तबादला

मध्यप्रदेश वाणिज्यिक कर विभाग ने फेरबदल करते हुए 4 नए उपायुक्त को अपर आयुक्त पर नियुक्ति देकर पदोन्नत किया और उन्हें नई अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

Aug 07, 2026