Jabalpur Tripura Sundari Temple Shops Fire

Jabalpur Fire Accident: जबलपुर के त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में भड़की आग, श्रद्धालु सुरक्षित

जबलपुर के तेवर स्थित त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर मंगलवार रात दुकानों में भीषण आग लग गई। दमकल की 4 गाड़ियों ने काबू पाया, श्रद्धालु सुरक्षित रहे और शॉर्ट सर्किट की आशंका है।

By : संजय चतुर्वेदी
Jabalpur Fire Accident: जबलपुर के त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में भड़की आग, श्रद्धालु सुरक्षित

Jabalpur Fire Accident

जबलपुर। मध्य प्रदेस के जबलपुर शहर के तेवर में स्थित त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर मंगलवार रात अचानक आग भड़क उठी। मंदिर परिसर के बाहर बनी दुकानों की कतार में लगी इस आग से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। उस वक्त मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

एक दुकान से शुरू होकर फैली लपटें

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग की शुरुआत एक दुकान से हुई। कुछ ही मिनटों में लपटें आसपास की दुकानों तक पहुंच गईं। इन दुकानों में पूजा सामग्री, अगरबत्ती, कपड़े और त्योहारी सामान भरा हुआ था। ज्वलनशील सामान होने की वजह से आग ने तेजी से रफ्तार पकड़ ली और देखते ही देखते कई दुकानें चपेट में आ गईं।

दमकल ने करीब एक घंटे में पाया काबू

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों को आग बुझाने में करीब एक घंटे तक जूझना पड़ा। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी।

पुलिस और मंदिर समिति ने निकाले श्रद्धालु

आग लगते ही पुलिस और मंदिर समिति के सदस्य हरकत में आ गए। उन्होंने दर्शन कर रहे श्रद्धालुओं को तुरंत मंदिर परिसर से बाहर पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

लाखों के नुकसान का अनुमान, जांच जारी

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। त्योहारों के मौसम में दुकानदारों ने बिक्री के लिए जो माल जमा किया था, वह नष्ट हो गया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026