Shajapur Goa Express Trolley Accident

Train Accident: शाजापुर में गोवा एक्सप्रेस ने ट्रैक मेंटेनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर, एक रेलकर्मी की मौत दूसरा घायल

शाजापुर में मक्सी और पीर उमरोद के बीच पटरी सुधार रहे कर्मचारियों की ट्रॉली से गोवा एक्सप्रेस भिड़ गई। एक रेलकर्मी ने दम तोड़ा, दूसरा अस्पताल में भर्ती है। जांच जारी है।

By : संजय चतुर्वेदी
Train Accident: शाजापुर में गोवा एक्सप्रेस ने ट्रैक मेंटेनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर, एक रेलकर्मी की मौत दूसरा घायल

goa Express Hit Maitenance trolley railwayman died

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में शुक्रवार को रेल हादसा सामने आया है। घटना इतनी तेज हुई कि गोवा एक्सप्रेस की टक्कर से एक रेलकर्मी की जान चली गई। दरअसल, पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में शुक्रवार सुबह मक्सी और पीर उमरोद स्टेशन के बीच ग्राम झोंकर के पास यह हादसा हुआ। ट्रैक मेंटेनेंस में लगी स्थायी मार्ग निरीक्षक की ट्रॉली से ट्रेन टकराई। एक कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। एक घटना के चलते रेल यातायात करीब आधे घंटे प्रभावित रहा।

पटरी की मरम्मत के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, बेरछा रेलवे स्टेशन से करीब 14 किलोमीटर दूर मक्सी-पीर उमरोद रेलखंड पर झोंकर रेलवे फाटक के पास पटरी की मरम्मत और सुधार का काम चल रहा था। उसी वक्त मक्सी की ओर से आ रही डायवर्टेड गोवा एक्सप्रेस ने मेंटेनेंस में इस्तेमाल हो रही ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली बुरी तरह टूट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

एक रेलकर्मी की मौत दूसरा गंभीर घायल

मेंटेनेंस ट्रॉली में टक्कर लगते ही उसमें सवार ट्रैक सुधारक भगवान सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके अलावा कर्मचारी दिलीप जायसवाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया गया है कि दोनों शाजापुर जिले के बलियासोन के रहने वाले हैं। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

आधे घंटे प्रभावित रहा रेल परिचालन

सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई शुरू की। हादसे की वजह से रेल परिचालन करीब आधे घंटे तक रुका रहा। रेलवे कर्मचारियों की मदद से हालात संभालने के बाद यातायात फिर शुरू कराया गया।

रेलवे ने शुरू की जांच

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मक्सी और पीर उमरोद के बीच गोवा एक्सप्रेस और ट्रॉली की टक्कर हुई है। एक रेलकर्मी की मौत हुई है और एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। उनके मुताबिक यातायात को तत्काल कार्रवाई कर बहाल कर दिया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026