जनजातीय छात्रावासों का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती और शंकर-रघुनाथ शाह पर

जनजातीय छात्रावासों का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती और शंकर-रघुनाथ शाह पर

By : Swadesh Bhopal
जनजातीय छात्रावासों का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती और शंकर-रघुनाथ शाह पर

मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन

मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में मंत्रियों को भावांतर योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए बधाई दी। विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश द्वारा की गई इस पहल से अन्य राज्य भी प्रेरणा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय गौरव दिवस के सफल आयोजन के संबंध में बताया कि जबलपुर में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया।

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में, और विशेष रूप से बड़वानी, अलीराजपुर और जबलपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर शालिनी एप का लोकार्पण किया गया। इस एप के माध्यम से जनजातीय कार्य विभाग की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित सभी कन्या छात्रावास और आश्रमों का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखा जाएगा। बालक छात्रावासों का नाम महाराजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2026 में 5 हजार छात्रावास अधीक्षकों की भर्ती की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाईदूज पर लाड़ली बहना योजना की राशि 1,250 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हम अपनी बहनों को सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

पन्ना के हीरे को जी.आई. मिलने पर बधाई

मुख्यमंत्री ने पन्ना के हीरे को जी.आई. टैग मिलने पर भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा पन्ना के हीरे को जी.आई. टैग प्रदान किया गया है। इसके मिलने से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसकी मान्यता होगी और यह “पन्ना डायमंड” के नाम से बेचा जाएगा। इससे युवाओं और कारीगरों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। यह प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

बहनों को सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भाईदूज पर लाड़ली बहना योजना की राशि 1,250 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये करने का वादा किया था, जो 12 नवंबर को पूरा किया गया। इस योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी और अक्टूबर 2025 तक बहनों को 44,900 करोड़ रुपये से अधिक राशि का अंतरण किया जा चुका है। राखी के शगुन के 250 रुपये भी अलग से बहनों को दिए गए हैं। अब से हर महीने 1,500 रुपये मिलेंगे।

एमपी टेक ग्रोथ से खुलेंगे निवेश के द्वार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि इंदौर में हुए एमपी टेक ग्रोथ के सफल आयोजन से प्रदेश में आईटी, ड्रोन, सेमीकंडक्टर और अन्य क्षेत्रों में निवेश गतिविधियों के विस्तार के नए द्वार खुलेंगे। कार्यक्रम में एयरोस्पेस, रक्षा और अन्य उद्योग क्षेत्रों में निवेश तथा आवंटन प्रोत्साहन पर चर्चा हुई। भारतीय सेना और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव में मध्यप्रदेश स्पेस टेक नीति-2025 का मसौदा भी पेश किया गया। यह नीति राज्य को भारत की स्पेस टेक अर्थव्यवस्था में अग्रणी स्थान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026
राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया और विधायक हेमंत कटारे प्रस्तावक बने।

Nov 02, 2026