Lucknow Triple Murder

Lucknow Triple Murder: लखनऊ में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर, एक परिवार के 3 लोगों की हत्या

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज में सोमवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।

By : विकास जैन
Lucknow Triple Murder: लखनऊ में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर, एक परिवार के 3 लोगों की हत्या

Lucknow Triple Murder: लखनऊ में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर, एक परिवार के 3 लोगों की हत्या

Lucknow Triple Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज में सोमवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नौबस्ता के ब्राह्मणी टोला इलाके में खाली जमीन पर कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। पड़ोसी द्वारा अंधाधुंध की गई गोलीबारी में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विवाद में चलीं गोलियां, 3 की मौत

मीडिया की खबरों के अनुसार घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। नौबस्ता ब्राह्मणी टोला में खाली जमीन पर कार पार्क करने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि 30 वर्षीय आरोपी ऋषभ शुक्ला ने अपने पास मौजूद अवैध पिस्टल से अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गोली लगने से शिवाजी तिवारी, शिवेंद्र तिवारी और सुयश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी ऋषभ शुक्ला को हिरासत में ले लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई अवैध पिस्टल और 4 खाली कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस बल तैनात, FIR दर्ज

घटना के बाद इलाके में पनपते तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पीड़ितों के परिजनों की ओर से मिली शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।