Twisha Sharma Dowry Death Case

Twisha Sharma Case: रिटायर्ड जज गिरिबाला पर दहेज हत्या का आरोप, CBI ने दाखिल की 636 पेज की चार्जशीट

मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सोमवार के दिन CBI ने 150 गवाहों से पूछताछ के बाद 636 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। जानिए क्या आरोप लगाया है।

By : संजय चतुर्वेदी
Twisha Sharma Case: रिटायर्ड जज गिरिबाला पर दहेज हत्या का आरोप, CBI ने दाखिल की 636 पेज की चार्जशीट

Bhopal Twisha Sharma Case Update

भोपाल। मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई ने भोपाल कोर्ट में 636 पेज की चार्जशीट पेश कर दी है। जांच एजेंसी ने मामले में ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को आरोपी बनाया है। दोनों पर दहेज हत्या समेत कई गंभीर धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने जांच के दौरान करीब 150 गवाहों से पूछताछ की है। चार्जशीट के साथ जुड़े दस्तावेजों की औपचारिक प्रक्रिया अभी पूरी की जा रही है। जांच एजेंसी ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की धाराओं के साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की धारा लगाई है।

ट्विशा के चचेरे भाई का आया बयान

 ट्विशा के चचेरे भाई आशीष शर्मा ने कहा कि चार्जशीट में ट्विशा के साथ हुई क्रूरता से जुड़े आरोपों की पुष्टि हुई है। हालांकि, उन्होंने चार्जशीट के कुछ बिंदुओं को लेकर और जानकारी सामने आने की बात कही है।

दूसरे पोस्टमार्टम को लेकर सवाल

ट्विशा शर्मा के शव का दिल्ली AIIMS के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने दोबारा पोस्टमार्टम किया था। बोर्ड ने 10 जुलाई को अपनी अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में CBI को सौंप दी थी। मृतक के भाई के अनुसार, दूसरे पोस्टमार्टम से जुड़ी जानकारी का चार्जशीट के शुरुआती संक्षिप्त दस्तावेजों में स्पष्ट उल्लेख नजर नहीं आता। उनका कहना है कि चार्जशीट के मुख्य दस्तावेजों की समीक्षा के बाद ही इस बारे में स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।

जांच अधिकारियों के कॉल डिटेल की मांग

ट्विशा के परिवार की ओर से मामले की जांच से जुड़े अधिकारियं की दो से तीन दिन की फोन कॉल डिटेल की जांच कराने की मांग भी की गई है। चचेरे भाई का कहना है कि इससे यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि जांच को किसी तरह प्रभावित करने की कोशिश तो नहीं की गई।

समर्थ का लैपटॉप पासवर्ड देने में नहीं की आपत्ति

इस मामले में 3 अगस्त को हुई सुनवाई के दौरान सीबीआई ने आरोपी समर्थ सिंह का वाइस सैंपल लेने और उसके लैपटॉप का पासवर्ड हासिल करने की मांग की थी। समर्थ सिंह के वकील ने लैपटॉप का पासवर्ड देने पर कोई आपत्ति नहीं जताई। हालांकि, वाइस सैंपल को लेकर एक शर्त रखी गई। बचाव पक्ष ने कहा कि वाइस सैंपल की एक कॉपी सुरक्षित तरीके से कोर्ट में भी रखी जाए। दरअसल, सीबीआई ने कोर्ट में बताया था कि डिजिटल साक्ष्यों की जांच और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के विश्लेषण का लिए लैपटॉप का पासवर्ड और वाइस सैंपल महत्वपूर्ण हैं।

कब हुई थी ट्विशा शर्मा की मौत

ट्विशा शर्मा 12 मई 2026 की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपना ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थीं। ससुराल पक्ष ने उनकी मौत को आत्महत्या बताया था। वहीं, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया था। पहले पोस्टमार्टम को लेकर सवाल उठने के बाद मामले में दिल्ली एम्स से दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई थी। इसके बाद हाई कोर्ट के निर्देश पर एम्स के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने ट्विशा के शव का दूसरा  पोस्टमार्टम किया था। अब सीबीआई की ओर से 636 पेज की चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर है। चार्जशीट में दर्ज आरोपों और दस्तावेजों की विस्तृत जांच के बाद मामले की तस्वीर और  स्पष्ट होने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026