BMC चुनाव में ठाकरे भाई आए साथ, BJP के लिए होंगे मुकाबला, जानें एलायंस को लेकर क्या है सच्चाई

BMC चुनाव में ठाकरे भाई आए साथ, BJP के लिए होंगे मुकाबला, जानें एलायंस को लेकर क्या है सच्चाई

Brihanmumbai Municipal Corporation: बीएमसी चुनाव में उद्धव-राज ठाकरे की एकजुटता को संजय राउत ने मुंबई के भविष्य के लिए अहम बताया।

By : स्वदेश डेस्क
BMC चुनाव में ठाकरे भाई आए साथ, BJP के लिए होंगे मुकाबला, जानें एलायंस को लेकर क्या है सच्चाई

मुंबईः महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं में चुनाव हो रहे हैं। इसमें 15 जनवरी के दिन वोटिंग होना है। चुनाव से पहले कई चौंकाने वाली खबरें सामने आईं। इसमें लंबे समय तक बैर रखने वाले दो भाईयों का साथ आना हैं। इसको लेकर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि बीएमसी चुनाव में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का एक साथ आना मुंबई के भविष्य के लिए अहम कदम है। इससे शहरवासियों में भरोसा बढ़ा है।

दरअसल, इस बार शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मिलकर बीएमसी चुनाव लड़ने का फैसला किया है। दोनों दलों ने रविवार के दिन संयुक्त घोषणापत्र ‘वचननामा’ जारी किया, जिसमें ठाकरे भाइयों और बालासाहेब ठाकरे की तस्वीरें शामिल हैं।

मजबूत स्थिति में रही शिवसेना

संजय राउत का कहना है कि यह गठजोड़ सिर्फ राजनीतिक एकता नहीं, बल्कि मुंबई की सुरक्षा और विकास से जुड़ा है। मुंबई न केवल महाराष्ट्र बल्कि देश की आर्थिक राजधानी है और शिवसेना की पकड़ बीएमसी पर लंबे समय से बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पार्टी करीब 30 वर्षों से शहर में मजबूत स्थिति में रही है। हालांकि, पूर्ण बहुमत कभी नहीं मिला, लेकिन लंबे समय तक बीजेपी के साथ गठबंधन रहा, जो 2014 में टूट गया।

सात साल बाद हो रहे चुनाव

संजय राउत ने कहा कि सात साल बाद हो रहे इन चुनावों में शहर और जनसंख्या दोनों बदल चुके हैं। ऐसे समय में ठाकरे भाइयों का साथ आना मुंबई को बचाने की पहल है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिवसेना हमेशा महाराष्ट्रवासियों की सुरक्षा और हित में रही हैं। शहर में शिवसेना का प्रभाव है। ऐसे में जब मुंबई के मुद्दों पर बात होती है तो लोग सबसे पहले यही सोचते हैं कि शिवसेना हमारी रक्षा करेंगी। इसी कड़ी में ठाकरे भाइयों का मिलना लोगों के दिलों में विश्वास पैदा करने वाला कदम रहा है।

क्या है ठाकरे बंधुओं के घोषणा पत्र में

संयुक्त घोषणापत्र में किफायती आवास, बेहतर स्वास्थ्य, परिवहन, शिक्षा और महिलाओं के लिए ‘स्वाभिमान निधि’ योजना का वादा किया गया है। इसके तहत घरेलू कामकाजी और कोली समुदाय की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने का प्रस्ताव है।

संबंधित सामग्री

दिल्ली मार्च के दौरान फिर से रिजिम चेंज की बात, संजय राउत ने दिया विवादित बयान

दिल्ली मार्च के दौरान फिर से रिजिम चेंज की बात, संजय राउत ने दिया विवादित बयान

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में संजय राउत ने रिजिम चेंज की बात कही। अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं ने भी बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

Nov 01, 2026
जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर लापता, हादसे की आशंका; पायलट समेत 6 लोग थे सवार

जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर लापता, हादसे की आशंका; पायलट समेत 6 लोग थे सवार

उत्तराखंड के जोशीमठ में बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया। इसमें पायलट समेत 6 लोग सवार थे। खराब मौसम के बीच तलाश जारी है।

Oct 30, 2026
'नसीरुद्दीन शाह दिमागी नक्सल, देर से पता चला', किरेन रिजिजू ने Video शेयर कर कहा ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक

'नसीरुद्दीन शाह दिमागी नक्सल, देर से पता चला', किरेन रिजिजू ने Video शेयर कर कहा ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक

नसीरुद्दीन शाह ने खुद को 'दिमागी नक्सल' बताते हुए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उनके वीडियो पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Oct 29, 2026
सीजेआई पर टिप्पणी मामला: संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट में पेश होने का आदेश

सीजेआई पर टिप्पणी मामला: संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट में पेश होने का आदेश

सीजेआई पर टिप्पणी से जुड़े अवमानना मामले में संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया गया है। पत्रकार निखिल वागले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे।

Oct 28, 2026
Gwalior Madrasa Raid: ग्वालियर के मदरसे में छापा, 22 बच्चों का रेस्क्यू; मान्यता के दस्तावेज नहीं मिले

Gwalior Madrasa Raid: ग्वालियर के मदरसे में छापा, 22 बच्चों का रेस्क्यू; मान्यता के दस्तावेज नहीं मिले

ग्वालियर के दारूल कुरआन मदरसे में बाल आयोग की जांच के दौरान बच्चों को रेस्क्यू किया गया। मान्यता, दस्तावेज और देखरेख की व्यवस्था पर सवाल उठे।

Oct 24, 2026