उज्जैन में चाइनीज मांझे से पुजारी की कटी गर्दन, 2 घंटे में ऑपरेशन कर 12 टांके लगाकर बचाई जान

उज्जैन में चाइनीज मांझे से पुजारी की कटी गर्दन, 2 घंटे में ऑपरेशन कर 12 टांके लगाकर बचाई जान

उज्जैन में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से पुजारी की गर्दन कट गई। उसकी करीब 2 घंटे तक इलाज कर 12 टांके लगाए। पुलिस ने मांझा जब्त कर जलाया और सख्त कार्रवाई शुरू की।

By : स्वदेश डेस्क
उज्जैन में चाइनीज मांझे से पुजारी की कटी गर्दन, 2 घंटे में ऑपरेशन कर 12 टांके लगाकर बचाई जान

उज्जैनः मध्य प्रदेश में उज्जैन जिले में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने एक बार फिर जानलेवा घटना को जन्म दिया है। रविवार शाम करीब 6 बजे जयसिंहपुरा इलाके में 20 वर्षीय विनय तिवारी की बाइक चलते समय गर्दन में चाइनीज मांझा उलझ गया, जिससे उनकी गर्दन कट गई। दो घंटे तक चले ऑपरेशन में डॉक्टरों ने मांझे के टुकड़े निकाल कर 12 टांके लगाए और उनकी जान बचाई।

गंभीर हालत में हुई सर्जरी

राजगढ़ जिले के जीरापुर निवासी विनय तिवारी किराए के मकान में रहते हैं। बाइक से सामान लेकर लौटते वक्त अचानक मांझा उनके गले में फंस गया। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें चरक अस्पताल पहुंचाया। डॉ. आशु वर्मा ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान मांझे के खतरनाक टुकड़े हटाए गए और समय रहते इलाज से विनय की जान बच गई। अब परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर गए हैं।

15 दिन में दूसरी दर्दनाक घटना

उज्जैन में चाइनीज मांझे से घायल होने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। महज 15 दिन पहले पिपलिया धूमा के 20 वर्षीय योगेश आंजना का भी गला इसी मांझे से कट गया था। उसे भी 10 टांके लगने पड़े थे। ये लगातार बढ़ती घटनाएं इस खतरनाक मांझे के इस्तेमाल की गंभीरता को दर्शाती हैं।

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

उज्जैन पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। महाकाल थाना ने सैफ अली समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें दो नाबालिग और एक फरार है। सैफ अली को महाकाल घाटी से लेकर बेगम बाग तक पुलिस ने ‘चाइनीज मांझा न बेचने’ की शपथ दिलाई। पुलिस ने बेगम बाग चौराहे पर जब्त मांझा जलाकर कार्रवाई का जोरदार समर्थन जनता से पाया।

महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने कहा कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रशासन और पुलिस की तरफ से आम जनता से भी अपील की गई है कि वे चाइनीज मांझे का उपयोग न करें और अपने व दूसरों के जीवन की सुरक्षा का ध्यान रखें।

संबंधित सामग्री

महाकाल मंदिर के पास मुस्लिम बाहुल्य में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण हटाए

महाकाल मंदिर के पास मुस्लिम बाहुल्य में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण हटाए

महाकाल मंदिर के पास एक बार फिर जिला प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई देखने को मिली है। कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं देखने को मिला।

Jan 05, 2026
नए साल पर महाकाल मंदिर 5 लाख रुद्राक्ष व 11 हजार डमरू से सजेगा

नए साल पर महाकाल मंदिर 5 लाख रुद्राक्ष व 11 हजार डमरू से सजेगा

नए साल पर महाकाल मंदिर और महाकाल लोक पहली बार 5 लाख रुद्राक्ष और 11 हजार डमरू से सजेगा, 31 दिसंबर तक काम पूरा होगा।

Dec 31, 2025
दरगाह में हनुमान चालीसा का पाठ, मुस्लिम लोगों ने दिया साथ, शिष्यों के साथ पहुंचे थे संत

दरगाह में हनुमान चालीसा का पाठ, मुस्लिम लोगों ने दिया साथ, शिष्यों के साथ पहुंचे थे संत

उज्जैन जिले से सांप्रदायिक सौहार्द्र का गजब मामला सामने आया। शहर की मौलाना मौज दरगाह में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया है। जिस दौरान यह पाठ हो रहा था उस दौरान मुस्लिम समाज के लोग भी मौजूद थे।

Dec 16, 2025
उज्जैन महाकाल का सोमनाथ के शिवलिंगों से हुआ दिव्य मिलन, महमूद गजनवी से जुड़ा है इतिहास

उज्जैन महाकाल का सोमनाथ के शिवलिंगों से हुआ दिव्य मिलन, महमूद गजनवी से जुड़ा है इतिहास

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल ज्योतिर्लिंग में एतिहासिक और अध्यात्मिक मिलन का अनोखा संयोग बना। सोमनाथ के पुरातात्विक अवशेषों से बने 2 दिव्य शिवलिंग उज्जैन महाकाल मंदिर पहुंचे।

Dec 14, 2025
मृत बच्चे को जिंदा बताकर इलाज करती रही डॉक्टर, पेट में शव लेकर घूमती रही मां, बिगड़ी हालत

मृत बच्चे को जिंदा बताकर इलाज करती रही डॉक्टर, पेट में शव लेकर घूमती रही मां, बिगड़ी हालत

उज्जैन में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इलाज के दौरान ही गर्भ में बच्चे की मौत हो गई। सोनोग्राफी में धड़कन बंद होने की जानकारी के बाद भी डॉक्टर इलाज करती रही।

Dec 12, 2025