महाकाल मंदिर के पास मुस्लिम बाहुल्य में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण हटाए

महाकाल मंदिर के पास मुस्लिम बाहुल्य में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण हटाए

महाकाल मंदिर के पास एक बार फिर जिला प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई देखने को मिली है। कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं देखने को मिला।

By : स्वदेश डेस्क
महाकाल मंदिर के पास मुस्लिम बाहुल्य में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण हटाए

उज्जैनः महाकाल की नगरी उज्जैन में सोमवार के दिन मंदिर के पास एक बार फिर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रसाशन ने महाकाल चौक के पास एक अवैध बिल्डिंग पर बुलडोजर एक्शन लिया। निगम की रिमूवल टीम ने जेसीबी की मदद से तीन मंजिला निर्माण को ढहा दिया। निगम अधिकारियों के अनुसार, बिल्डिंग का निर्माण भूमि विकास निगम के नियमों के खिलाफ था।

अवैध निर्माण को हटाने के लिए जेसीबी मशीनों के साथ पुलिल बल, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, नगर निगम ने जिस बिल्डिंग पर एक्शन लिया है उस पर निर्माण कार्य जारी था।

कहां की गई है कार्रवाई

नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई महाकाल चौक के तोपखाना इलाके में किए जा रहे अवैध निर्माण पर की गई है। जिस मकान नंबर-97/7 ए पर एक्शन लिया गया है वह नूरजहां पति गुलाम मोहम्मद के नाम से रजिस्टर्ड है। इसमे बिना अनुमति के G+3 यानी तीन मंजिला बिल्डिंग खड़ी की जा रही थी। यह भी कहा जा रहा है कि बिल्डिंग को होटल के लिए बनाया जा रहा है।

बिना परमिशन के बन रहा था मकान- अधिकारी

भवन अधिकारी दीपक शर्मा ने जानकारी दी कि मकान मालिक को यहां निर्माण नहीं करने की चेतावनी दी गई थी। साथ ही निगम ने संबंधित पक्ष को अनुमति बगैर निर्माण न करने के लिए नोटिस भी जारी किया था। हालांकि इसके खिलाफ संबंधित पक्ष कोर्ट में चला गया था। लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली। इशके बाद भी उन्होंने निर्माण नहीं रोका इसलिए नगर निगम ने पुलिस प्रशासन की मदद से कार्रवाई की है।

कार्रवाई के दौरान नहीं हुआ विरोध प्रदर्शन

प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए पहले से ही पुलिस बल मौजूद था हालांकि इसके बाद भी कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन फिलहाल नहीं देखने को मिला है।वैध निर्माण पर सख्ती जारी

मोहन यादव की सरकार ने नए साल के 5वें दिन की गई ताजा कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि वे अवैध निर्माण के खिलाफ जो सख्ती की जा रही थी वह आगे भी जारी रहेगी। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी ऐसी जगह पर बुलडोजर कार्रवाई देखने को मिल रही है। जिनके लिए राजस्व विभाग और नगर निगम ने कई नोटिस जारी कर दिए हैं और उनको अनदेखा कर दिया गया है।

संबंधित सामग्री

Ujjain Tragic Accident: उज्जैन के होटल में चैंबर साफ करने उतरे 4 लोगों की मौत, बचाने गए 2 की भी हालत बिगड़ी

Ujjain Tragic Accident: उज्जैन के होटल में चैंबर साफ करने उतरे 4 लोगों की मौत, बचाने गए 2 की भी हालत बिगड़ी

उज्जैन में एक निजी होटल का चैंबर साफ करने उतरे चार लोगों की मौत हो गई। बचाने उतरे दो लोग अस्पताल में भर्ती हुई हैं। पुलिस ने कटर से गेट कटवाकर डेढ़ घटें में सभी को बाहर निकाला।

Nov 01, 2026
Ujjain Khade Hanuman Mandir: उज्जैन में 55 दिन से टेंट में खड़े हनुमान; रात में स्कैनिंग से भक्तों में नाराजगी

Ujjain Khade Hanuman Mandir: उज्जैन में 55 दिन से टेंट में खड़े हनुमान; रात में स्कैनिंग से भक्तों में नाराजगी

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा 55 दिन से टेंट में है। रात में प्रशासन की स्कैनिंग से भक्त भड़के हैं। मूर्ति को मूल स्थान पर ही रखने की मांग कर रहे हैं।

Oct 29, 2026
Maya Trivedi Passes Away: MP कांग्रेस की दिग्गज महिला नेता का निधन, सीएम मोहन ने दी घर जाकर श्रद्धांजलि 

Maya Trivedi Passes Away: MP कांग्रेस की दिग्गज महिला नेता का निधन, सीएम मोहन ने दी घर जाकर श्रद्धांजलि 

मध्य प्रदेश कांग्रेस की लोकप्रिय नेता और उज्जैन नगर निगम पार्षद माया त्रिवेदी का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया है।

Oct 07, 2026
Ujjain Bus Fire: उज्जैन में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री

Ujjain Bus Fire: उज्जैन में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री

मंगलवार दोपहर उज्जैन-इंदौर मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। उज्जैन से इंदौर की ओर जा रही मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई।

Oct 06, 2026
Ujjain Wife Attack: उज्जैन में चरित्र शक पर खौफनाक वारदात; पति ने पत्नी पर दराती से किया वार

Ujjain Wife Attack: उज्जैन में चरित्र शक पर खौफनाक वारदात; पति ने पत्नी पर दराती से किया वार

उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में पति चरित्र पर शक के चलते पत्नी माला चौधरी पर दराती से हमला कर दिया। हाथ और पैर में चोट लगी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

Oct 02, 2026