Ujjain Shahi Masjid High Court Agreement

Ujjain Shahi Masjid High court: उज्जैन शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट में बनी सहमति, 9 की जगह 3 फीट हिस्सा टूटेगा

उज्जैन की शाही मस्जिद मामले में इंदौर हाईकोर्ट में प्रशासन और मस्जिद समिति के बीच समझौता हुआ। अब 9 की जगह 3 फीट हिस्सा टूटेगा और कोर्ट ने याचिका का निराकरण कर दिया।

By : संजय चतुर्वेदी
Ujjain Shahi Masjid High court: उज्जैन शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट में बनी सहमति, 9 की जगह 3 फीट हिस्सा टूटेगा

High Court Petition on Ujjain Shahi Masjid row

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर की शाही मस्जिद के मामले में सोमवार को  विवाद के बीच एमपी हाईकोर्ट की इंदौर डबल बेंच से बड़ी खबर आई। प्रशासन और मस्जिद समिति के बीच आपसी सहमति बन गई और दोनों पक्षों की रजामंदी के आधार पर कोर्ट ने याचिका का निराकरण कर दिया। समझौते के मुताबिक अब मस्जिद का 9 फीट की जगह सिर्फ 3 फीट हिस्सा तोड़ा जाएगा।

कोर्ट में क्या हुआ

शाही मस्जिद समिति ने कार्रवाई के खिलाफ इंदौर हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। सोमवार को सुनवाई के दौरान उज्जैन जिला प्रशासन और मस्जिद प्रबंधक के बीच समझौते की जानकारी अदालत को दी गई। अदालत को बताया गया कि दोनों पक्ष कुछ शर्तों पर सहमत हो गए हैं। कोर्ट ने इसी आधार पर मामला निपटा दिया। फिलहाल आपसी सहमति के बाद मस्जिद प्रबंधन ने खुद मस्जिद का एक हिस्सा तोड़ना शुरू कर दिया है।

9 फीट से घटकर 3 फीट पर बनी बात

जिला प्रशासन और नगर निगम की योजना शाही मस्जिद का 9 फीट हिस्सा तोड़ने की थी। हाईकोर्ट के सामने दोनों पक्षों में 3 फीट तोड़ने पर समझौता हुआ। यह भी तय हुआ कि मस्जिद परिसर की दुकानों को मस्जिद प्रबंधक खुद तोड़ेगा।

प्रशासन ने क्या भरोसा दिया

जिला प्रशासन और नगर निगम ने मस्जिद प्रबंधक को आश्वासन दिया है कि तोड़ी गई दुकानों को दूसरी जगह बनाकर दिया जाएगा। अतिक्रमण हटाने में जो खर्च आएगा, उसका मुआवजा भी दिया जाएगा।

सुबह हुआ था विवाद

सोमवार को जब नगर निगम का अमला कार्रवाई के लिए शाही मस्जिद पहुंचा, तो वहां विवाद की स्थिति बन गई थी। मौके पर पथराव हुआ और पुलिस को आंसू गैस छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद कोर्ट में सहमति की खबर आई और हिस्सा तोड़ने का काम समाज की रजामंदी से आगे बढ़ा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026