UP Assistant Teacher Bharti B.El.Ed Eligible

UP Assistant Teacher: यूपी सहायक अध्यापक भर्ती में इस डिग्री के कैंडिडेट भी पात्र, जानें फॉर्म की लास्ट Date

यूपी सहायक अध्यापक भर्ती में अब B.El.Ed और दो वर्षीय स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा वाले भी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 4 नवंबर और संसोधन की 7 नवंबर हुई।

By : संजय चतुर्वेदी
UP Assistant Teacher: यूपी सहायक अध्यापक भर्ती में इस डिग्री के कैंडिडेट भी पात्र, जानें फॉर्म की लास्ट Date

UP Assistant Teacher vacancy New Updates

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक भर्ती की पात्रता का दायरा बढ़ा दिया है। अब चार वर्षीय बीएल एड और दो वर्षीय स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर पाएंगे। साथ ही आवेदन की आखिरी तारीख भी आगे खिसका दी गई है।

कोर्ट के आदेश के बाद बदली पात्रता

आयोग ने 28 अक्टूबर 2026 को विज्ञप्ति जारी कर यह बदलाव बताया। इसके पीछे इलाहाबाद हाईकोर्ट का 24 अक्टूबर का आदेश और राज्य शासन का 27 अक्टूबर का पत्र है। यह संसोधन विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी पदों के लिए किया गया है। नई पात्रता में चार वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा स्नातक यानी बीएड को जगह मिली है। दूसरी योग्यता भारतीय पुनर्वास परिषद से मान्यता प्राप्त दो वर्षीय डिप्लोमा इन स्पेशल एजुकेशन की है। जिन उम्मीदवारों के पास ये डिग्रियां थीं और अब तक बाहर थे, उनके लिए रास्ता खुल गया है।

आवेदन के लिए अब कितना समय बचा

अभ्यर्थी अब 4 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में सुधार करना हो तो 7 नवंबर तक मौका रहेगा। आयोग ने साफ कहा है कि लिखित परीक्षा की तारीफ नहीं बदली है। परीक्षा तय कार्यक्रम के मुताबिक 3 और 4 दिसंबर 2026 को होगी।

कुल कितने पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती में सहायक अध्यापक के कुल 12405 पद हैं। इनमें बेसिक शिक्षा विभाग के शहरी प्राथमिक विद्यालयों के 11508 पद हैं। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से जुड़े प्राथमिक विद्यालयों के 897 पद अलग हैं।

भर्ती की अहम तारीखें

विवरण तारीख
विज्ञापन संख्या 05/2026
आवेदन शुरू होने की तारीख 16 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 4 नवंबर 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 7 नवंबर 2026
लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026

 

उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर विज्ञापन और संशोधित अधिसूचना देख सकते हैं। आवेदन से पहले अपनी योग्यता और पद की शर्तें आधिकारिक नियमों से जरूर मिला लें।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026