Yogi Adityanath Gorakhpur Ravi Kishan Remark

CM Yogi fun on Ravi Kishan: गोरखपुर में सीएम योगी ने रविकिशन पर ली चुटकी, बच्चों को दिया खास संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में रविकिशन पर चुटकी ली। बच्चों को कविता सुनाई और यूपी की अर्थव्यवस्था, रोजगार और स्टार्टअप पर बात की।

By : संजय चतुर्वेदी
CM Yogi fun on Ravi Kishan: गोरखपुर में सीएम योगी ने रविकिशन पर ली चुटकी, बच्चों को दिया खास संदेश

CM yogi make joke on Ravikishan

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिन के दौरे पर सोमवार दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचे। गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वे दिग्विजयनाथ पीजी कालेज में एक मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में गए। यहां बच्चों से संवाद के दौरान सांसद रविकिशन पर की गई उनकी चुटकी सबसे ज्यादा चर्चा में रही।

रविकिशन पर योगी की चुटकी

सम्मान समारोह में सीएम ने देखा कि बेटियां आगे थीं और बेटे पीछे। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि शायद इसी संकोच में रविकिशन अपना भाषण पूरा नहीं कर पाए। योगी बोले कि उन्हें लगा होगा कि बेटियां बाजी मार रही हैं और कहीं फिर से ट्रोल न हो जाएं। बच्चों की हिम्मत के आगे उनकी हिम्मत जवाब दे गई। सीएम ने बच्चों से पूछा कि रविकिशन की तरह कितने लोग कलाकार बनना चाहते हैं। पीछे बैठे बच्चों ने हाथ उठाए। योगी ने कहा कि रविकिशन भी ऐसे ही पढ़ा करते थे। उन्होंने रविकिशन से बच्चों को शूटिंग स्थल ले जाने को कहा, तो सांसद ने अगले महीने ले जाने की बात कही।

कविता, छुट्टियां और किताबों की सीख

बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने कविता भी सुनाई। उन्होंने कहा कि छुट्टियों में बच्चों को घूमना चाहिए, रिश्तेदारों के घर जाना चाहिए और अगर माता-पिता सक्षम हों तो देश भ्रमण पर भी निकलना चाहिए। एआई की चर्चा के बीच उन्होंने कहा कि अच्छी किताब ही सवाल करना सिखाती है। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा परिषद से बच्चों के लिए अखबार मंगवाने को कहा गया है। उन्होंने अपने बचपन को याद करते हुए कहा कि तब संसाधन कम थे, आज कमी नहीं है, बस कुछ अच्छा करने की इच्छाशक्ति चाहिए।

नौकरी, कानून व्यवस्था और अर्थव्यवस्था पर दावे

योगी ने कहा कि नौ साल पहले सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश बदनाम था और महीनों दंगे होते थे। पुलिस में दो लाख पद खाली थे। उनके मुताबिक साढ़े नौ साल में विभिन्न विभागों में 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली और यूपी पुलिस में दो लाख 30 हजार से ज्यादा भर्तियां हुईं। सीएम ने दावा किया कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था तीन गुना बढ़ी है और यूपी अब बीमारू राज्य नहीं रहा।

उन्होंने नोएडा के यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का जिक्र किया, जहां एक दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग पहुंचे। वहां 2400 से अधिक प्रदर्शक और 90 देशों के खरीदार आए हैं। योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में 103 स्टार्टअप थे, जो अब 24 हजार से ज्यादा हैं। उन्होंने युवाओं से एक क्षेत्र चुनकर पूरी मेहनत से आगे बढ़ने और सफलता मिलने तक प्रयास करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के बाद सीएम ने वरिष्ठ अधिवक्ता दिवंगत कृष्ण गोपाल पांडेय के दाउदपुर स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026