UP PET 2026 Begins With Strict Checking

UP PET 2026: यूपी PET परीक्षा शुरू, कहीं कलावा कटा तो कहीं बेल्ट उतरवाई गई, प्रदेशभर में 12 लाख देंगे एग्जाम

यूपी PET परीक्षा आज से शुरू हुई। 60 जिलों के 1,372 केंद्रों पर पहले दिन करीब 12 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे। गेट पर सख्त चेकिंग हुई। लखनऊ में कलावा कटा, कानपुर में बाल खुलवाए गए, मथुरा में बेल्ट उतरवाई गई।

By : संजय चतुर्वेदी
UP PET 2026: यूपी PET परीक्षा शुरू, कहीं कलावा कटा तो कहीं बेल्ट उतरवाई गई, प्रदेशभर में 12 लाख देंगे एग्जाम

Uttar pradesh UP PET Exam Start

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रांरभिक अर्हता परीक्षा यानी PET परीक्षा रविवार को शुरू हो गई है। प्रदेश के 60 जिलों में 1,372 केंद्र बनाए गए हैं। तीन दिन चलने वाली इस परीक्षा के लिए 35.41 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पहले दिन करीब 12 लाख उम्मीदवार पेपर देंगे। परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर के अलावा 1 नवंबर को होगी। एग्जाम देने आए अभ्यर्थियों को सख्त चेकिंग के बाद एग्जाम सेंटर पर प्रवेश दिया जा रहा है। एग्जाम शुरू होने के एक दिन पहले सीएम  योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा और नकल रोकने की व्यवस्था को लेकर रिव्यू मीटिंग की थी।

केंद्रों पर कहीं कलावा कटा तो कहीं बेल्ट उतरी

सुबह 8 बजे से एंट्री शुरू हो गई। गेट पर एडमिट कार्ड देखे गए और मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई। लखनऊ में छात्राओं के कलावा काटे गए, कान की बाली और हेयर पिन उतरवाई गई। वहीं, छात्रों से जूते मोजे भी खुलवाकर देखे गए। कानपुर में बाल खुलवाकर जांच हुई। मथुरा में कुछ लड़के दांत से कलावा काटते दिखे और बेल्ट उतरवाई गई। प्रयागराज के 48 केंद्रों पर आइरिस स्कैनिंग भी हुई। मोबाइल, घड़ी, सिक्के और ब्लूटूथ डिवाइस अंदर ले जाने पर रोक रही।

तीन चरणों में वेरिफिकेशन के बाद एंट्री

एग्जाम सेंटर के बाहर में तीन चरणों की जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश मिला। पहले पुलिस ने एडमिट कार्ड और आधार देखे। फिर परीक्षा नियंत्रण टीम ने स्कैनिंग से सामान की जांच की गई। आखिर में केंद्र की टीम ने फिंगरप्रिंट, आधार और एडमिट कार्ड मिलाए। मथुरा में एक दिव्यांक अभ्यर्थी बैसाखी के सहारे परीक्षा देने पहुंचा। अलीगढ़ में रघुवीर बाल मंदिर के बाहर अभ्यर्थियों की लाइन लगी रही।

दो शिफ्ट का समय और सख्त कार्रवाई

पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। साढ़े 9 बजे के बाद एग्जाम सेंटर के अंदर एंट्री नहीं मिलेगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 1 बजे से प्रवेश शुरू होगा और ढाई बजे गेट बंद होंगे। केंद्रों पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। नकल, फर्जी अभ्यर्थी या गड़बड़ी पर कानूनी कार्रवाई होगी। दोषी को आजीवन कारावास और  एक करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।

सीएम ने दिए सख्त निर्देश

वहीं, परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन तरीके से एग्जाम कराने के लिए सीएम योगी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने एग्जाम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। एग्जाम के दिन ट्रैफिक न लगे इसलिए व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कहा गया है। 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026