UP Train Murder Horror

चलती ट्रेन में कनपटी पर गोली, फिर 7KM तक लाश के साथ सफर करते रहे कातिल

चंदौली में चलती पैसेंजर ट्रेन में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश शव को ट्रैक पर फेंकने के बाद 7KM तक ट्रेन में सफर करते रहे। घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई।

चलती ट्रेन में कनपटी पर गोली, फिर 7KM तक लाश के साथ सफर करते रहे कातिल

UP Crime News

उत्तर प्रदेश के चंदौली में रविवार सुबह चलती ट्रेन में हुई हत्या ने रेलवे सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए। ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में बदमाशों ने एक यात्री की कनपटी पर गोली मार दी और फिर शव को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। हैरानी की बात यह रही कि हत्या के बाद आरोपी तुरंत नहीं भागे।

आरोपी करीब 7 किलोमीटर तक उसी ट्रेन में सफर करते रहे। इस दौरान डिब्बे में बैठे यात्री डर और दहशत में चुपचाप सब देखते रहे। घटना कुचमन और सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बीच हुई। वारदात के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्टेशन छूटते ही शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, ताड़ीघाट पैसेंजर सुबह पीडीडीयू जंक्शन से रवाना हुई थी। ट्रेन जब कुचमन स्टेशन से आगे बढ़ी, तभी एक कोच में मंगरू नाम के यात्री का दो युवकों से विवाद शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस कुछ ही मिनटों में हिंसक हो गई। एक युवक ने जेब से पिस्टल निकाली और मंगरू की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी।

गोली लगते ही मंगरू खून से लथपथ होकर सीट के पास गिर पड़ा। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन हथियारबंद बदमाशों के डर से कोई आगे नहीं आया।

हत्या के बाद चलती ट्रेन से फेंका शव

ट्रेन दरियापुर इलाके के पास पहुंची तो आरोपियों ने शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया। इसके बाद भी दोनों युवक ट्रेन में बने रहे। करीब 7 किलोमीटर तक सफर करने के बाद जब ट्रेन सकलडीहा स्टेशन के पास धीमी हुई, तब दोनों आरोपी पिट्ठू बैग लेकर नीचे उतर गए और फरार हो गए। यात्रियों ने स्टेशन पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस और रेलवे अधिकारियों को दी। इसके बाद GRP, RPF और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक की पहचान, CCTV से तलाश शुरू

GRP ने मृतक की पहचान गाजीपुर निवासी 34 वर्षीय मंगरू के रूप में की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रेलवे पुलिस का कहना है कि आरोपी पीडीडीयू जंक्शन से ही ट्रेन में सवार हुए थे। पुलिस अब कुचमन से जमानिया तक के CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। एसपी रेलवे प्रशांत वर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कराई। पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

यात्रियों में डर, रेलवे सुरक्षा पर सवाल

घटना के बाद यात्रियों में गहरा डर देखने को मिला। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े चलती ट्रेन में हत्या होना बेहद चिंताजनक है। रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन में पर्याप्त सुरक्षा बल मौजूद नहीं था, जिसकी वजह से आरोपी वारदात के बाद आसानी से फरार हो गए। यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चेतावनी मानी जा रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026