7 नवंबर से खजुराहो से वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, देखें टाइम टेबिल

7 नवंबर से खजुराहो से वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, देखें टाइम टेबिल

By : Swadesh Bhopal
7 नवंबर से खजुराहो से वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, देखें टाइम टेबिल

हफ्ते में छह दिन चलेगी यह हाई-स्पीड ट्रेन

भारतीय रेलवे 7 नवंबर से मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को एक नई सौगात देने जा रहा है। इस दिन खजुराहो से वाराणसी के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की जाएगी। यह ट्रेन न केवल दो ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को जोड़ेगी, बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगी।

रेलवे के मुताबिक, 7 नवंबर को देश को एक साथ तीन नई वंदे भारत ट्रेनें मिलने जा रही हैं। इनमें खजुराहो-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, लखनऊ–सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस और फिरोजपुर कैंट-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। तीनों ट्रेनें सप्ताह में छह दिन चलेंगी और गुरुवार को रखरखाव के लिए बंद रहेंगी।

वंदे भारत का टाइम टेबल

रेलवे द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार, 26422 वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से सुबह 5:25 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:10 बजे खजुराहो पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 26421 खजुराहो-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 3:20 बजे खजुराहो से चलेगी और रात 11:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

ये रहेगे स्टॉपेज 

वाराणसी

विंध्याचल

प्रयागराज छिवकी

चित्रकूट धाम

बांदा

महोबा

खजुराहो

पर्यटकों और यात्रियों को होगा लाभ

खजुराहो और वाराणसी दोनों ही विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं-एक तरफ प्राचीन मंदिरों और शिल्पकला की धरोहर खजुराहो, तो दूसरी ओर धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र वाराणसी। अब इन दोनों स्थलों के बीच यात्रा मात्र कुछ घंटों में पूरी हो सकेगी। यह ट्रेन न केवल पर्यटकों के लिए सुविधाजनक होगी, बल्कि प्रयागराज, चित्रकूट और बांदा जैसे शहरों के यात्रियों को भी तेज़ और आरामदायक यात्रा विकल्प देगी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत

नई वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी-जैसे कि स्वचालित दरवाज़े, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, बेहतर सीटिंग, एसी, और उन्नत सुरक्षा व्यवस्था। इस ट्रेन के चलने से खजुराहो, बांदा, महोबा जैसे क्षेत्रों में पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

संबंधित सामग्री

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

भारत अगले 3-4 साल में वंदे भारत ट्रेनों का निर्यात शुरू कर सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे के कई आधुनिक पार्ट्स पहले से विदेशों में भेजे जा रहे हैं।

Nov 02, 2026
Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे ने त्योहारों की भीड़ देखते हुए निजामुद्दीन और झांसी के बीच 16 जनरल कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 5 से 8 नवंबर तक चलेगी और ग्वालियर, दतिया, डबरा में रुकेगी।

Oct 27, 2026
Train Phone Use Rules: ट्रेन में स्पीकर पर गाने बजाए तो कटेगा 1000 रुपये का चालान, दोबारा पर जेल भी

Train Phone Use Rules: ट्रेन में स्पीकर पर गाने बजाए तो कटेगा 1000 रुपये का चालान, दोबारा पर जेल भी

रेलवे ने ट्रेन और स्टेशन पर स्पीकर में गाने, रील और तेज आवाज में बात करने को दंडनीय बना दिया है। पहली बार 1000 और दोबारा 5000 रुपये तक जुर्माना, जेल का भी प्रावधान।

Oct 19, 2026
Bhopal Special Train: दिवाली-छठ पर अब घर जाना होगा आसान,भोपाल से चलेंगी  स्पेशल ट्रेनें

Bhopal Special Train: दिवाली-छठ पर अब घर जाना होगा आसान,भोपाल से चलेंगी  स्पेशल ट्रेनें

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दानापुर, रीवा और डॉ. अंबेडकर नगर के लिए त्योहारों पर स्पेशल ट्रेनें। जानें ट्रेन नंबर, तारीख और प्रमुख स्टॉपेज।

Oct 12, 2026
Puja Special Train: बिलासपुर रायपुर दुर्ग से गुजरेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 6 अक्टूबर से हर मंगलवार संचालन

Puja Special Train: बिलासपुर रायपुर दुर्ग से गुजरेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 6 अक्टूबर से हर मंगलवार संचालन

नवरात्र और दशहरा की भीड़ को देखते हुए रेलवे लोकमान्य तिलक टर्मिनस और सांतरागाछी के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग में रुकेगी।

Oct 03, 2026