BHEL भोपाल में बनी मोटरों से दौड़ेंगी अगले साल से वंदेभारत स्लीपर ट्रेनें

BHEL भोपाल में बनी मोटरों से दौड़ेंगी अगले साल से वंदेभारत स्लीपर ट्रेनें

By : Swadesh Bhopal
BHEL भोपाल में बनी मोटरों से दौड़ेंगी अगले साल से वंदेभारत स्लीपर ट्रेनें

प्रधानमंत्री मोदी के “मेक इन इंडिया” के सपने को पूरा करने में जुटा BHEL

आत्मनिर्भर भारत तथा “मेक इन इंडिया” के सपने को पूरा करने में BHEL जुट गया है। BHEL भोपाल में बन रही ट्रैक्शन मोटरों से अगले साल पहली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन का परीक्षण होगा। खास बात यह है कि पटरी पर उतरने वाली पहली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन लगभग 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। रेलवे ने BHEL के कंसोर्टियम समूह को 80 मोटरों के निर्माण और 35 वर्षों तक उनके रखरखाव का जिम्मा दिया है। BHEL और टीटागढ़ वैगन्स लिमिटेड मिलकर इन मोटरों का निर्माण कर रहे हैं।

आर्डर मिलने के बाद BHEL भोपाल यूनिट के इंजीनियरों की टीम जुट गई है। टीम वंदेभारत स्लीपर ट्रेन की बोगियों के लिए विशेष डिजाइन की चार-पोल, थ्री-फेस इंडक्शन ट्रैक्शन मोटरें बना रही है। इन मोटरों का निर्माण शुरू हो चुका है।

BHEL की अन्य इकाइयां भी इस सामान का निर्माण कर रही हैं। वंदेभारत ट्रेन के अन्य महत्वपूर्ण घटक, जैसे ट्रांसफार्मर झांसी में और कंट्रोल सिस्टम बेंगलुरु में बनाए जा रहे हैं। इन स्वदेशी मोटरों से वंदेभारत की गति और बढ़ेगी, जिससे ट्रेन रफ्तार पकड़ सकेगी। सफल परीक्षण होने वाला है। BHEL को मार्च तक ये मोटरें बनाकर देनी हैं।

इस आदेश का मूल्य लगभग 23 हजार करोड़ है, जिसमें ट्रेन सेटों की आपूर्ति का आदेश लगभग 9600 करोड़ रुपए का है। BHEL थर्मल पॉवर तथा पॉवर सेक्टर की सबसे बड़ी स्वदेशी कंपनी के रूप में जानी जाती है, लेकिन परिवहन, उद्योग और सैन्य उपकरण क्षेत्रों में भी प्रवेश कर BHEL ने इन क्षेत्रों में अपनी साख स्थापित करने में सफलता पाई है। अब वंदेभारत स्लीपर ट्रेनों के लिए BHEL द्वारा निर्मित मोटरों का परीक्षण और चालूकरण जारी है। ये ट्रेनें लगभग 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

उपेंद्र कुमार सिंह, अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क), BHEL भोपाल।

संबंधित सामग्री

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

भारत अगले 3-4 साल में वंदे भारत ट्रेनों का निर्यात शुरू कर सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे के कई आधुनिक पार्ट्स पहले से विदेशों में भेजे जा रहे हैं।

Nov 02, 2026
BHEL News: भेल कर्मियों को 35 हजार रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि, यूनियनों ने बताया नाकाफी और फूंका पुतला

BHEL News: भेल कर्मियों को 35 हजार रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि, यूनियनों ने बताया नाकाफी और फूंका पुतला

भेल भोपाल के करीब तीन हजार कर्मियों को 35 हजार रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यह अक्टूबर के वेतन के साथ आएगी, पर यूनियनों ने इसे कम बताकर पुतला दहन किया।

Oct 28, 2026
Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे ने त्योहारों की भीड़ देखते हुए निजामुद्दीन और झांसी के बीच 16 जनरल कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 5 से 8 नवंबर तक चलेगी और ग्वालियर, दतिया, डबरा में रुकेगी।

Oct 27, 2026
Train Phone Use Rules: ट्रेन में स्पीकर पर गाने बजाए तो कटेगा 1000 रुपये का चालान, दोबारा पर जेल भी

Train Phone Use Rules: ट्रेन में स्पीकर पर गाने बजाए तो कटेगा 1000 रुपये का चालान, दोबारा पर जेल भी

रेलवे ने ट्रेन और स्टेशन पर स्पीकर में गाने, रील और तेज आवाज में बात करने को दंडनीय बना दिया है। पहली बार 1000 और दोबारा 5000 रुपये तक जुर्माना, जेल का भी प्रावधान।

Oct 19, 2026
Bhopal Special Train: दिवाली-छठ पर अब घर जाना होगा आसान,भोपाल से चलेंगी  स्पेशल ट्रेनें

Bhopal Special Train: दिवाली-छठ पर अब घर जाना होगा आसान,भोपाल से चलेंगी  स्पेशल ट्रेनें

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दानापुर, रीवा और डॉ. अंबेडकर नगर के लिए त्योहारों पर स्पेशल ट्रेनें। जानें ट्रेन नंबर, तारीख और प्रमुख स्टॉपेज।

Oct 12, 2026