Varansi Teacher Burn Child Private Part

पहले टॉयलेट जाने से रोका, फिर पैंट में हुई पेशाब तो मिली खौफनाक सजा, टीचर समेत 3 पर केस

वाराणसी के प्राइवेट स्कूल में 5 साल के मासूम के प्राइवेट पार्ट जलाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। इसमें पुलिस ने टीचर समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज हुआ। गिरफ्तारी का इंतजार है।

पहले टॉयलेट जाने से रोका, फिर पैंट में हुई पेशाब तो मिली खौफनाक सजा, टीचर समेत 3 पर केस

Uttar Pradesh News

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक निजी स्कूल में मासूम के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार हुआ कि परिजनों के होश उड़ गए। प्राइवेट स्कूल में 5 साल के मासूम का प्राइवेट पार्ट जलाने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद शिक्षिका, प्रिंसिपल और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी को अरेस्ट नहीं किया है।

जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई के  दिन अकथा पहड़िया निवासी वकील का बेटा रोज की तरह स्कूल गया था। परिजनों का आरोप है कि बच्चे ने क्लास के दौरान बाथरूम जाने की परमिशन मांगी थी। लेकिन पहले टीचर ने मना कर दिया। इसके बाद उसने पैंट में पेशाब कर दिया। आरोप है कि इससे गुस्से में आई शिक्षिका बच्चे को दूसरे कमरे में ले गई और गैस लाइटर से उसका प्राइवेट पार्ट जला दिया। इतना ही टीचर ने मासूम के साथ मारपीट भी की और दोबारा ऐसी गलती करने पर सजा देने की धमकी दी।

पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

बच्चा घर पहुंचा तो उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने पहले स्कूल और टीचर से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन न तो किसी ने फोन उठाया न ही कोई जवाब मिला। इसके बाद पीड़ित पिता ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने शिक्षिका प्रीति कुशवाहा, प्रिंसिपल हेमलता सिंह और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नामजद केस दर्ज  कर लिया।

आरोपों के बाद जांच में जुटी पुलिस

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि करने के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं। साथ ही पुलिस ने स्कूल का सीसीटीवी डीवीआर कब्जे में ले लिया। साथ ही फुटेज की जांच की जा रही है। इसके अलावा बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। साथ ही संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। 

अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई

खबर लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026