Who is Dr. Kotwal

Who is Dr. Kotwal: कौन हैं डॉ. कोटवाल? जो बने भोपाल एम्स के नए डायरेक्टर

एम्स भोपाल की जिम्मेदारी मिलने से पहले डॉ. कोटवाल ने ऐसा क्या काम किया है कि उन्हें भोपाल एम्स में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। 

By : विकास जैन
Who is Dr. Kotwal: कौन हैं डॉ. कोटवाल? जो बने भोपाल एम्स के नए डायरेक्टर

Who is Dr. Kotwal: कौन हैं डॉ. कोटवाल? जो बने भोपाल एम्स के नए डायरेक्टर

Bhopal AIIMS Dr. Kotwal: 37 साल तक सेना में सेवा, लेफ्टिनेंट जनरल के पद से रिटायरमेंट, और चार-चार राष्ट्रपतियों के फिजिशियन रह चुके हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये डॉक्टर हैं कौन? डॉ. नरेंद्र कोटवाल जिन्हें अब एम्स भोपाल का नया डायरेक्टर बनाया गया है। केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है और उनका कार्यकाल कुल तीन साल का होगा। लेकिन एम्स भोपाल की जिम्मेदारी मिलने से पहले डॉ. कोटवाल ने ऐसा क्या काम किया है कि उन्हें भोपाल एम्स में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। 

कौन हैं डॉ. कोटवाल? 

डॉ. नरेंद्र कोटवाल का करियर मेडिकल और सेना—दोनों से जुड़ा रहा है। उन्होंने भारतीय सेना में करीब 37 साल तक सेवा की। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालीं और आखिर में लेफ्टिनेंट जनरल के पद तक पहुंचे। यानी जिस डॉक्टर ने अब एम्स भोपाल की कमान संभालनी है, उनके पास मेडिकल अनुभव के साथ-साथ सेना में लंबे समय तक काम करने का प्रशासनिक अनुभव भी है। लेकिन उनके करियर की सबसे खास पहचान अभी बाकी है।

चार राष्ट्रपतियों के फिजिशियन रह कोटवाल

डॉ. कोटवाल चार राष्ट्रपतियों के फिजिशियन रह चुके हैं। यानी देश के राष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद पर रहने वाले लोगों की मेडिकल देखभाल की जिम्मेदारी उन्होंने निभाई है।इस जिम्मेदारी के लिए सिर्फ मेडिकल नॉलेज ही नहीं, बल्कि काफी अनुभव और जिम्मेदारी की जरूरत होती है। और यही अनुभव उनके प्रोफाइल को बाकी डॉक्टरों से अलग बनाता है। अब उनके मेडिकल बैकग्राउंड की बात करें तो डॉ. कोटवाल जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से आते हैं। उन्होंने जम्मू के मेडिकल कॉलेज से MBBS किया। इसके बाद AFMC पुणे से मेडिसिन में MD किया। और फिर PGI चंडीगढ़ से Endocrinology में DM की पढ़ाई पूरी की।

माने जाते है विशेषज्ञ

डॉ. कोटवाल को खास तौर पर डायबिटीज, थायरॉयड और एड्रीनल से जुड़ी बीमारियों का विशेषज्ञ माना जाता है। यानी उनका अनुभव सिर्फ सामान्य मेडिकल ट्रीटमेंट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हार्मोन से जुड़ी मेजर डिसीसेस में भी वो काफी एक्सपर्ट है। और डॉ. कोटवाल की पहचान सिर्फ इलाज और प्रशासन तक सीमित नहीं है। उनके नाम 100 से ज्यादा रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके हैं। यानी मेडिकल फील्ड में उन्होंने इलाज के साथ-साथ रिसर्च और अकादमिक क्षेत्र में भी काम किया है। अब यही अनुभव एम्स भोपाल जैसे बड़े संस्थान की जिम्मेदारी संभालने में कितना काम आता है, ये आने वाले समय में देखने वाली बात होगी।

तीन साल कर रहेगा कार्यकाल

केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने डॉ. नरेंद्र कोटवाल को एम्स भोपाल का डायरेक्टर बनाने को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। फिलहाल एम्स भोपाल के कार्यकारी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दरभंगा एम्स के डॉ. माधवानंद के पास था। अब डॉ. कोटवाल इस जिम्मेदारी को संभालेंगे।

संबंधित सामग्री

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे...

Nov 03, 2026
Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

राजधानी भोपाल के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मध्य प्रदेश पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की...

Nov 03, 2026
MP Cleaner Strike: राजधानी भोपाल में आज प्रदर्शन करेंगे सफाईकर्मी, नीलम पार्क में देंगे धरना

MP Cleaner Strike: राजधानी भोपाल में आज प्रदर्शन करेंगे सफाईकर्मी, नीलम पार्क में देंगे धरना

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के बैनर तले मंगलवार को

Nov 03, 2026
Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Nov 03, 2026
Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

दिवाली और भाई दूज का त्योहार अब बेहद नजदीक है और मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों की नजरें अपने भैया यानी मुख्यमंत्री...

Nov 02, 2026