women-enumerators-census-zone-8-hot-weather

तेज धूप के बीच जोन 8 में जनगणना करने मकानों पर पहुंची महिला प्रगणक

भोपाल के जोन 8 में महिला प्रगणक तेज धूप में जनगणना कार्य में जुटी हैं। 2027 की जनगणना के पहले चरण में 4184 कर्मचारी घर-घर जाकर डेटा एकत्र करेंगे, लेकिन तकनीकी समस्याओं और अन्य चुनौतियों के कारण कार्य

तेज धूप के बीच जोन 8 में जनगणना करने मकानों पर पहुंची महिला प्रगणक

Bhopal News

भोपाल। जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए मंगलवार से मकानों की जनगणना शुरू हो रही है। इसके लिए 4184 कर्मचारी प्रगणक के रूप में नियुक्ति किए गए हैं। ये कर्मचारी घर- घर जाकर पहले मकानों पर नंबर लिखकर वेवसाइट में दिए  डिजिटल जानकारी को भरेंगे। 

बता दें कि एक मई से जनगणना शुरू होनी थी, लेकिन ऐप तैयार नहीं होने और प्रगणकों की आईडी नहीं बनने से तीन दिन तक काम शुरू नहीं हो सका। ये सभी कार्य नगर निगम के जोनल कार्यालयों में किए जा रहे हैं, लेकिन वही के निगम कर्मचारियों को कोई भी प्रशिक्षण नहीं मिलने से जनगणना कार्य शुरू नहीं हो सका। केवल जोन 8 में उक्त कार्य शुरू होने से महिला प्रगणकों ने सोमवार को दोपहर में ही जनगणना करने तेज धूप में फील्ड में उतर गई। बाकी जोनों में मंगलवार से जनगणना हो सकेगी। 

अधिकारियों ने बताया कि घर- घर पहुंचने वाले प्रगणकों को नागरिकों 33 सवालों के डिजिटल जवाब देने होंगे। तेजी से काम होने के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाए गए है। जिला प्रशासन ने 20 मई तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य दिया है। कर्मचारी घर-घर जाकर मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा एकत्र करेंगे। शहर को 200-200 घरों के ब्लॉक में बांटा गया है, और 4 हजार से अधिक कर्मचारी सर्वे में लगे हैं। 

सर्वे के दौरान मकान की स्थिति, परिवार, सुविधाएं और संपत्तियों से जुड़े 33 सवाल पूछे जाएंगे। यह एक मौखिक सर्वे है, जिसके लिए किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन का मानना है कि इस डिजिटल सर्वे के जरिए शहर की जनसंख्या, संसाधनों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी सटीक जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे भविष्य की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सकेगा।

प्रगणकों को नहीं बताया क्षेत्रीय सीमा

प्रगणकों ने बताया कि जनगणना के दौरान तैयार किया जाने वाला नजरी नक्शा मैनुअल बनाना पड़ रहा है, जिसमें भी दिक्कतें सामने आ रही हैं। तकनीकी समस्याओं के चलते काम बहुत धीरे हो रहा है। प्रगणक जितेंद्र चौहान ने बताया कि जनगणना के लिए जो एप दिया गया है, वह सही से काम नहीं कर रहा है। अभी कई लोगों के यूजर आईडी और पासवर्ड भी नहीं बन पाए हैं। प्रगणकों को मैप मिल गया, लेकिन उसमें प्रगणकों को काम करने वाले क्षेत्र की सीमा  क्या है? यह अभी तक तय नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जोन कार्यालय से कोई हमारी मदद करे, तो ये काम जल्दी शुरू हो पाएगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026