Yogi On Road Namaz UP

बकरीद से पहले योगी का सख्त संदेश, बोले- सड़क पर नमाज नहीं होगी, नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं

बकरीद से पहले उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज को लेकर कड़ा रुख दिखाया। लखनऊ में उन्होंने साफ कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

बकरीद से पहले योगी का सख्त संदेश, बोले- सड़क पर नमाज नहीं होगी, नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं

CM Yogi Adityanath Strict on Namaz on Road

बकरीद से ठीक एक हफ्ते पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज को लेकर बड़ा बयान दिया है। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि प्रदेश में सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। योगी ने कहा कि योगी ने कहा कि नमाज पढ़नी है तो तय जगह पर पढ़िए। संख्या ज्यादा है तो शिफ्ट में पढ़ लीजिए। हम नमाज नहीं रोकेंगे, लेकिन सड़क पर अराजकता नहीं होने देंगे। सड़कें नमाज पढ़ने या किसी तरह की भीड़ जुटाने के लिए नहीं हैं।

मुख्यमंत्री के इस बयान ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में नई बहस शुरू कर दी है। खासतौर पर इसलिए क्योंकि बकरीद नजदीक है और प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पहले से अलर्ट मोड पर है।

योगी ने साफ कहा- सड़कें यातायात के लिए हैं

कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सड़कें आम नागरिकों के आने-जाने के लिए बनी हैं। कोई भी समूह धार्मिक गतिविधि के नाम पर ट्रैफिक बाधित नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि सरकार नमाज के खिलाफ नहीं है, लेकिन सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। सीएम ने यह भी कहा कि अगर लोग नियमों का पालन करेंगे तो स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अव्यवस्था फैलाने की कोशिश हुई तो सरकार दूसरा तरीका अपनाने से पीछे नहीं हटेगी। उनके इस बयान को प्रशासनिक सख्ती के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

बरेली हिंसा का जिक्र कर दिया संदेश

योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में बरेली की घटना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वहां लोगों ने ताकत आजमाने की कोशिश की थी और सरकार ने कानून का पालन भी करवाया। दरअसल, सितंबर 2025 में बरेली में एक विवाद के बाद प्रदर्शन हुआ था। पुलिस द्वारा रोकने पर पथराव और तनाव की स्थिति बनी थी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। अब योगी सरकार उसी उदाहरण के जरिए कानून व्यवस्था पर अपने सख्त रुख को दोहराती नजर आ रही है।

कानून-व्यवस्था और विकास को जोड़ा

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेश की कानून-व्यवस्था को विकास से भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि पहले यूपी की पहचान कट्टा और बम से होती थी, लेकिन अब यहां ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है। उनका कहना था कि सकारात्मक माहौल निवेश और रोजगार दोनों बढ़ाता है। योगी ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ योजना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश अब माफिया राज से बाहर निकल चुका है। सरकार हर जिले में उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार बढ़ाने पर काम कर रही है।

महिलाओं की सुरक्षा और यूपी मॉडल पर जोर

सीएम योगी ने दावा किया कि यूपी में महिलाओं की सुरक्षा पहले से बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं रात की शिफ्ट में भी काम कर रही हैं और सुरक्षित घर लौट रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश अब ‘बीमारू राज्य’ की श्रेणी से बाहर निकल चुका है। सरकार के मुताबिक राज्य लगातार राजस्व अधिशेष की स्थिति में है और अब विकास योजनाओं के लिए केंद्र पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ता।

पहले भी लागू हो चुका है प्रतिबंध

योगी सरकार पहले ही सार्वजनिक सड़कों पर नमाज को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी कर चुकी है। 2022 और 2023 में प्रशासन ने आदेश दिया था कि ईद, अलविदा जुमा या अन्य धार्मिक अवसरों पर सड़क पर नमाज की अनुमति नहीं होगी। सरकार का कहना रहा है कि धार्मिक आयोजन केवल मस्जिद, ईदगाह या निर्धारित स्थलों के भीतर ही होने चाहिए। बकरीद से पहले मुख्यमंत्री के नए बयान को उसी नीति की दोबारा पुष्टि माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026