अनंत चतुर्दशी पर भव्य आयोजन

अनंत चतुर्दशी आज: इंदौर में 9 KM का झांकी कारवां, भोपाल-उज्जैन-ग्वालियर में विसर्जन की तैयारी

मध्यप्रदेश में अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ भव्य झांकियां और चल समारोह निकलेंगे। इंदौर, भोपाल, उज्जैन, और ग्वालियर में विशेष आयोजन होंगे।

By : नरेंद्र कुमार
अनंत चतुर्दशी आज: इंदौर में 9 KM का झांकी कारवां, भोपाल-उज्जैन-ग्वालियर में विसर्जन की तैयारी

मध्यप्रदेश में आज अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ शहरों में भव्य झांकियां और चल समारोह निकलेंगे। सबसे बड़ा आकर्षण इंदौर में रहेगा, जहां 103 साल पुरानी झांकी परंपरा के तहत शाम 6 बजे से 9 किलोमीटर से ज्यादा लंबे रूट पर झांकियां निकलेंगी। वहीं भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में विसर्जन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था की है।

इंदौर में शाम 6 बजे शुरू होगा झांकी कारवां

इंदौर में सबसे पहले शाम 6 बजे खजराना गणेश मंदिर की झांकी निकलेगी। इसके बाद शहर की प्रमुख मिलों और संस्थाओं की झांकियां चल समारोह में शामिल होंगी।झांकी रूट मिल क्षेत्र से शुरू होकर मजदूर मैदान, एमजी रोड, कृष्णपुरा, नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग, नृसिंह बाजार, गोराकुंड, खजूरी बाजार होते हुए राजवाड़ा तक रहेगा।देर रात तक चलने वाले इस समारोह में अखाड़ों के उस्ताद और खलीफा पारंपरिक खेलों और युद्ध कलाओं के करतब भी दिखाएंगे।

22 से ज्यादा झांकियां बनेंगी आकर्षण

इस बार इंदौर की झांकियों में धार्मिक और पौराणिक कथाओं के साथ सामाजिक संदेश भी देखने को मिलेंगे।

  • स्वदेशी मिल: दुर्गा माता-महिषासुर वध, सती प्रसंग और नशामुक्ति।

  • कल्याण मिल: भगवान जगन्नाथ की पहली रथयात्रा और नारी शक्ति।

  • होप टेक्सटाइल मिल: गणेश आराधना और भगवान शिव की बारात।

  • मालवा मिल: मछली जल की रानी है, चंद्रमा-रोहिणी विवाह और भोलेनाथ की बारात।

  • राजकुमार मिल: जगन्नाथ भजन की थीम और 80 फीट की मधु-कैटभ वध झांकी।

  • नगर निगम: शहर का विकास, युवा संगम, रोजगार, कौशल विकास, जनकल्याणकारी योजनाएं और कृष्ण-सुदामा मिलन।

भोपाल में घाटों पर सुरक्षा, कृत्रिम कुंड भी तैयार

भोपाल में प्रेमपुरा, रानी कमलापति, बैरागढ़, खटलापुरा और शाहपुरा समेत प्रमुख घाटों पर विसर्जन की व्यवस्था की गई है।छोटी प्रतिमाओं के लिए वार्ड और जोन स्तर पर कृत्रिम कुंड बनाए गए हैं, जबकि बड़ी प्रतिमाओं के लिए क्रेन की व्यवस्था रहेगी। घाटों पर CCTV, पुलिस, गोताखोर और फायर ब्रिगेड तैनात रहेंगे।शहर में ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू रहेगा।

उज्जैन में रात 10 बजे निकलेगा चल समारोह

उज्जैन में रात 10 बजे से चल समारोह शुरू होगा। चामुंडा माता मंदिर से शुरू होकर यह देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज, फव्वारा चौक, कंठाल, सतीगेट, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और महाकाल घाटी होते हुए आगे जाएगा।विसर्जन के लिए रामघाट और सुनहरी घाट समेत निर्धारित स्थानों पर इंतजाम किए गए हैं। शाम से ही कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।

ग्वालियर में सागरताल पर विसर्जन

ग्वालियर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए सागरताल में अस्थायी कुंड तैयार किया गया है। रामदास घाटी, कटीघाटी, लधेड़ी और हजीरा की ओर से आने वाली प्रतिमाओं को निर्धारित मार्गों से विसर्जन स्थल तक पहुंचाया जाएगा।विसर्जन के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन के साथ ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

जबलपुर में भी विशेष व्यवस्था

जबलपुर में तीन पत्ती चौक से प्रतिमाओं को क्रम से गौरीघाट और तिलवारा घाट की ओर ले जाया जाएगा। नगर निगम ने नर्मदा जल से विशेष विसर्जन कुंड तैयार किया है, जहां बड़ी प्रतिमाओं के लिए क्रेन की व्यवस्था रहेगी।अधारताल, खमरिया, रांझी और गोकलपुर में भी विसर्जन की व्यवस्था की गई है।

 

संबंधित सामग्री

MP में 3,062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, 16 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू

MP में 3,062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, 16 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू

मध्यप्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़कर काम करने की इच्छुक महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में करीब पांच साल के लंबे अंतराल के बाद 3,062 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Dewas Police Encounter: TI हत्याकांड के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, भागने लगे तो चली गोली

Dewas Police Encounter: TI हत्याकांड के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, भागने लगे तो चली गोली

देवास में पुलिस ने TI दिलीप पुरी हत्याकांड के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। भागने की कोशिश में गोली लगने से दोनों घायल हुए और इंदौर भेजे गए।

Nov 04, 2026
भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026