इन...छह शुभ योगों में करें भगवान गणेश की स्थापना, घर में आएगी सुख और समृद्धि

इन...छह शुभ योगों में करें भगवान गणेश की स्थापना, घर में आएगी सुख और समृद्धि

By : स्वदेश डेस्क
इन...छह शुभ योगों में करें भगवान गणेश की स्थापना, घर में आएगी सुख और समृद्धि

वेबडेस्क।  सभी देवों मेें सर्वप्रथम पूजे जाने वाले मंगलमूर्ति श्री गणेश जी दस दिनों के लिए आज बुधवार से छह शुभ योगों में घर और पंडालों में विराजने जा रहेे हैं। इन दस दिनों तक शहर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा।कोरोना संक्रमण के दो वर्ष बाद इस बार गणेश उत्सव शहर में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस उत्सव को लेकर सभी उत्साहित हैं।

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सनातन धर्म में कोई भी शुभ कार्य जब होता है तो सबसे पहले भगवान श्री गणेश जी की पूजा की जाती है। भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। 10 दिनों तक चलने वाला यह शुभ पर्व 31 अगस्त से प्रारंभ होकर 9 सितंबर तक चलेगा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर इस बार 31 अगस्त को रवि, शुल्क, सुनफा, वाशी और ब्रह्म योग का शुभ संयोग रहेगा। इसके साथ ही 2 और 5 सितंबर को सर्वार्थ योग रहेगा। 8 सितंबर को गुरु प्रदोष के साथ अतिगंड राजयोग भी रहेगा। 9 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन सुकर्मा योग रहेगा। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र की अगर बात मानें तो विघ्नहर्ता गणेश की पूजा के समय यह शुभ संयोग धन समृद्धि दायक होंगे तथा सभी भक्तों की समस्याओं का अंत करने वाले यह शुभ योग होंगे। इस दिन नया काम करना भी शुभमंगलकारी होगा। पंचांग की इन विशेषताओं को देखें तो गणेश चतुर्थी पर शुभ मुहूर्त में घर, प्रतिष्ठान, उद्योग, कार्यालय आदि में भगवान गणेश की स्थापना भक्तों के मनोरथ को पूर्ण करने वाली रहेगी। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि गणेश चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन नहीं करना चाहिए। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन चंद्र दर्शन करने से झूठा कलंक लगता है।

स्थापना और पूजन के मुहुर्त:- 

गणेश पूजन के लिए मध्यान्ह मुहुर्त सुबह 11:05 से दोपहर 01:36 बजे तक, चतुर्थी तिथि दोपहर 03:22 तक उसके बाद पंचमी, विजय मुहुर्त दोपहर 02:05 से 02:55 बजे तक, गोधुलि मुहुर्त शाम को 06:06 से 06:30 बजे तक, अमृत काल मुहुर्त शाम को 05:42 से 07:20 बजे तक, रवि योग प्रात: 05:38 से रात्रि 12:12 बजे तक। इस दिन शुक्ल योग भी रहेगा, शाम की पूजा मुहुर्त 05:42 से 07:20 बजे तक।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026