रसोई में न करें ये गलतियां

 Kitchen Vastu Mistakes: रसोई में भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो सकता है तनाव और आर्थिक नुकसान

रसोई घर में छोटी-छोटी गलतियां भी ला सकती हैं तनाव और आर्थिक नुकसान। जानिए वास्तु के अनुसार रसोई में किन बातों का रखें ध्यान, ताकि बनी रहे सुख-शांति और समृद्धि।

By : स्वदेश डेस्क
 Kitchen Vastu Mistakes: रसोई में भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो सकता है तनाव और आर्थिक नुकसान

 क्यों है रसोई घर इतना महत्वपूर्ण?

दरअसल, रसोई घर सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं होता. बल्कि यह पूरे परिवार की सेहत, खुशहाली और ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। यहां से घर में सकारात्मकता का प्रवाह शुरू होता है। मान्यता है कि इस स्थान पर माता अन्नपूर्णा का आशीर्वाद बना रहता है। इसलिए रसोई की साफ-सफाई के साथ-साथ उसकी ऊर्जा को संतुलित रखना भी बेहद जरूरी है।

 रसोई में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

1. किचन में शीशा लगाना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में आईना या शीशा लगाना उचित नहीं माना जाता है, रसोई घर अग्नि तत्व से जुड़ा होता है, जबकि शीशा उस ऊर्जा को दोगुना कर सकता है, इससे जीवन में अस्थिरता और उतार-चढ़ाव बढ़ सकते हैं। इसलिए किचन की सजावट करते समय शीशे से दूरी बनाना बेहतर होता है।

2. चूल्हे के पास पानी रखना

जल और अग्नि एक-दूसरे के विपरीत तत्व हैं। इन्हें पास-पास रखना मानसिक तनाव और पारिवारिक मतभेद का कारण बन सकता है, अगर किचन में गैस स्टोव और पानी का स्रोत बहुत करीब हो, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। बेहतर है कि दोनों के बीच उचित दूरी बनाए रखें।

3. टूटे-फूटे बर्तन रखना

रसोई में रखे टूटे या चिपके हुए बर्तन नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं, वास्तु के अनुसार ऐसे बर्तन घर की समृद्धि में बाधा डालते हैं और माता अन्नपूर्णा की कृपा भी कम हो सकती है। इसलिए समय-समय पर किचन की सफाई करते हुए खराब बर्तनों को हटा दें।

4. चूल्हे की गलत दिशा

किचन में गैस स्टोव या चूल्हा सही दिशा में होना बेहद जरूरी है। इसे दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) या उत्तर-पश्चिम (वायव्य कोण) दिशा में रखना शुभ माना जाता है, सही दिशा में रखा चूल्हा घर के सदस्यों के स्वास्थ्य और जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

5. जूते-चप्पल पहनकर किचन में जाना

रसोई घर को पूजा स्थल के बाद सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। ऐसे में किचन में जूते-चप्पल पहनकर जाना अशुभ माना जाता है, इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है, जो घर के सुख-चैन को प्रभावित कर सकता है।

 वास्तु के अनुसार रसोई में रखें ये बातें

  • साफ-सफाई: रसोई को हमेशा साफ और स्वच्छ रखें। इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
  • प्रकाश: किचन में उजाला होना चाहिए। अंधेरे में खाना बनाना अशुभ माना जाता है।
  • हवा का प्रवाह: रसोई में हवा का सही प्रवाह होना चाहिए, ताकि धुआं और बदबू बाहर निकल सके।
  • पवित्रता: रसोई में धार्मिक ग्रंथ या माता अन्नपूर्णा की तस्वीर रख सकते हैं, इससे घर में बरकत बनी रहती है।

दरअसल, रसोई घर में छोटी-छोटी गलतियां भी घर के माहौल, रिश्तों और आर्थिक स्थिति पर असर डाल सकती हैं। इसलिए वास्तु के नियमों का पालन करें और रसोई को साफ-सुथरा रखें। अब आप बताइए आप रसोई में इनमें से कौन सी गलती करते हैं? या फिर आपने कभी ऐसा कुछ महसूस किया है? 

 डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। कृपया किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026