बुध ग्रह मार्गी होने का प्रभाव

कुंभ में सीधी चाल चले बुध, आज से बदलेगी किस्मत? जानें आपकी राशि पर असर

21 मार्च को बुध ग्रह कुंभ राशि में मार्गी हो गया, जिससे बुद्धिमत्ता और संवाद में स्पष्टता आएगी। इसका प्रभाव सभी राशियों पर विभिन्न रूपों में दिखाई देगा।

By : सपना तंवर
कुंभ में सीधी चाल चले बुध, आज से बदलेगी किस्मत? जानें आपकी राशि पर असर

21 मार्च का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आज बुध ग्रह अपनी चाल बदलते हुए कुंभ राशि में मार्गी हो गए हैं। बुध को ज्योतिष में बुद्धिमत्ता, संवाद, व्यापार और निर्णय क्षमता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में उनकी सीधी चाल लोगों के जीवन में स्पष्टता और तेजी लेकर आती है।

भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, जब कोई ग्रह वक्री अवस्था से निकलकर मार्गी होता है, तो उसके प्रभाव भी सकारात्मक रूप से नजर आने लगते हैं। कुंभ राशि में बुध की यह स्थिति विशेष मानी जा रही है, क्योंकि यह राशि विचार, नवाचार और सामाजिक जुड़ाव से जुड़ी होती है। ऐसे में इसका असर सभी राशियों के करियर, आर्थिक स्थिति और रिश्तों पर दिखाई देगा। चलिए जानते हैं कि आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?

सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय-

मेष:
आपके लिए यह समय प्रगति देने वाला रहेगा। पुराने अटके काम पूरे होंगे और नए मौके मिल सकते हैं।
उपाय: गणेश जी को हरी दूर्वा अर्पित करें।

height=768

वृषभ:
वृषभ राशि वालों के कामकाज में तेजी आएगी और धन से जुड़े मामलों में सुधार होगा।
उपाय: गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।

height=768

मिथुन:
मिथुन राशि वालों को इसका विशेष लाभ मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा और करियर में आगे बढ़ने के अवसर बनेंगे।
उपाय: रोज गणेश जी की आरती करें।

height=768

कर्क:
कर्क राशि वालों को इस दौरान थोड़ी सावधानी बरतनी जरूरी है। स्वास्थ्य और रिश्तों को लेकर कर्क राशि वाले सतर्क रहें।
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

height=768

सिंह:
सिंह राशि वालों के लिए यह समय विशेष योग बना रहा है। आर्थिक मजबूती और करियर में सफलता के योग बनेंगे।
उपाय: गणेश मंदिर में प्रसाद चढ़ाएं।

height=768

कन्या:
कन्या राशि वालों को संयम और धैर्य से काम लेना होगा। खर्च बढ़ सकते हैं।
उपाय: हरे फल गणेश जी को अर्पित करें।

height=768

तुला:
तुला राशि के जातकों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और परिवार से खुशी मिल सकती है।
उपाय: नियमित पूजा करें।

height=768

वृश्चिक:
वृश्चिक राशि वाले घरेलू मामलों में संतुलन बनाए रखें और बड़े फैसले सोच-समझकर लें।
उपाय: भगवान शिव की उपासना करें।

height=768

धनु:
धनु राशि वालों की नए लोगों से मुलाकात और रुके काम पूरे होने के संकेत हैं।
उपाय: बुधवार को गणेश जी की पूजा करें।

height=768

मकर:
इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और करियर में सुधार देखने को मिलेगा।
उपाय: मंदिर में मिठाई का दान करें।

height=768

कुंभ:
आपकी राशि में बुध मार्गी होने से परेशानियां कम होंगी और नई शुरुआत के संकेत हैं।
उपाय: गणेश जी की आरती करें।

height=768

मीन:
खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा और सेहत का ध्यान रखना होगा।
उपाय: “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।

height=768

बुध की सीधी चाल जीवन में स्पष्ट सोच और बेहतर फैसलों का समय लेकर आती है। यदि सही दिशा में प्रयास किया जाए, तो यह समय कई लोगों के लिए सफलता का द्वार खोल सकता है।

 

संबंधित सामग्री

Deepak Remedies: दीपक की लौ से रोशन होंगे भाग्य के द्वार, शास्त्रों में बताए गए हैं सुख-समृद्धि के ये खास उपाय

Deepak Remedies: दीपक की लौ से रोशन होंगे भाग्य के द्वार, शास्त्रों में बताए गए हैं सुख-समृद्धि के ये खास उपाय

हिंदू धर्म में दीपक जलाना बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। पूजा-पाठ से लेकर धार्मिक अनुष्ठानों तक दीपक का विशेष महत्व है।

Nov 03, 2026
Rashifal November 2026: नवंबर में किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे संभलकर चलना होगा

Rashifal November 2026: नवंबर में किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे संभलकर चलना होगा

नवंबर में बृहस्पति और मंगल सिंह राशि में रहेंगे, शुक्र कन्या में और बुध तुला में। जानिए ग्रहों की इस चाल से मेष से मीन तक किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन्हें रखना होगा संयम।

Oct 24, 2026
September Rashifal: सितंबर के बचे 15 दिन इन 6 राशियों के लिए खास रहेंगे, मिलेंगे कई फायदे

September Rashifal: सितंबर के बचे 15 दिन इन 6 राशियों के लिए खास रहेंगे, मिलेंगे कई फायदे

सितंबर राशिफल के अनुसार महीने के बाकी 15 दिन 6 राशियों के लिए अच्छे रहेंगे। करियर, कारोबार, धन,रिश्तों और सरकारी मामलों में इन्हें राहत और सफलता के संकेत हैं।

Sep 14, 2026
Amavasya Vish Yog 2026: 11 सितंबर से सिंह, तुला और कुंभ राशि रहें सतर्क

Amavasya Vish Yog 2026: 11 सितंबर से सिंह, तुला और कुंभ राशि रहें सतर्क

11 सितंबर 2026 को भाद्रपद अमावस्या पर चंद्रमा और शनि के संबंध से विष योग बनने की ज्योतिषीय मान्यता है। सिंह, तुला और कुंभ राशि को सतर्क रहने की सलाह है।

Sep 10, 2026
Hapur Panchami: नागपंचमी और सावन सोमवार का अद्भुत संयोग, शिव-नाग पूजा से मिलेगा विशेष पुण्य

Hapur Panchami: नागपंचमी और सावन सोमवार का अद्भुत संयोग, शिव-नाग पूजा से मिलेगा विशेष पुण्य

इस बार सावन का तीसरा सोमवार श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास रहने वाला है। नागपंचमी और श्रावण सोमवार का अद्भुत संयोग 17 अगस्त को बन रहा है।

Aug 16, 2026