November 2026 Rashifal Planetary Transit Effects

Rashifal November 2026: नवंबर में किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे संभलकर चलना होगा

नवंबर में बृहस्पति और मंगल सिंह राशि में रहेंगे, शुक्र कन्या में और बुध तुला में। जानिए ग्रहों की इस चाल से मेष से मीन तक किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन्हें रखना होगा संयम।

By : संजय चतुर्वेदी
Rashifal November 2026: नवंबर में किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे संभलकर चलना होगा

Rashifal November 2026

धर्म। नवंबर का राशिफल इस बार कई राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है। महीने भर ग्रहों की चाल कुछ अलग रहेगी और इसका असर करियर, कारोबार, पैसे और सेहत पर दिखेगा। कुछ राशियों को तरक्की के मौके मिलेंगे, तो कुछ को खर्च और फैसलों में संभलकर चलना होगा।

नवंबर में ग्रहों की चाल

इस महीने बृहस्पति सिंह राशि में गोचर करेंगे और मंगल भी उनके साथ सिंह राशि में रहेंगे। बुध तुला राशि में रहेंगे, जबकि शुक्र वक्री होकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र और बुध अलग अलग राशियों में एक दूसरे के घर में बैठेंगे, इससे राशि परिवर्तन योग बनेगा। ग्रहों के इस मेल से कई राशियों को करियर में सफलता मिलने की संभावना है।

इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

मेष राशि: इन वालों के लिए नवंबर खास रहेगा। मंगल और बृहस्पति का मेल आपके पांचवें घर में बनेगा। इससे हिम्मत और आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अटके काम आसानी से निपटा लेंगे। करियर में तरक्की मिलेगी और कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है।

सिंह राशि: इन राशि वालों के लिए भी महीना शानदार है। मंगल और बृहस्पति का मेल आपकी ही राशि में होगा। करियर को रफ्तार मिलेगी, कई बड़े मौके सामने आएंगे और सुख समृद्धि बढ़ेगी। हालांकि मंगल और केतु का मेल भी बन रहा है, इसलिए जोखिम से बचें और गाड़ी सावधानी से चलाएं।

कन्या राशिः इन राशि वालों के लिए शुक्र का अपनी राशि में रहना सुखद रहेगा। रिश्तों में मिठास आएगी और आर्थिक फायदे के योग हैं। पार्टनर की तरफ से तोहफा मिल सकता है। परिवार में रिश्ते बेहतर होंगे और पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं।

तुला राशिः वालों की राशि में बुध रहेंगे। इससे कारोबार में अच्छा फायदा मिल सकता है और आप अपना काम नए सिरे से शुरू करेंगे। नौकरी में लाभ के आसार हैं और खुशियां बढ़ेंगी। खर्च ज्यादा हो सकते हैं, इसलिए हाथ थोड़ा रोककर चलें। यात्रा के मौके भी बनेंगे।

वृश्चिक राशिः वालों के कार्यक्षेत्र वाले घर में बृहस्पति रहेंगे। करियर में लाभ और बोनस मिल सकता है। जो लोग लंबे समय से नई नौकरी तलाश रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। बस कोशिशों में ढील न दें।

धनु राशिः इस राशि के स्वामी बृहस्पति इस महीने आपके नौवें घर में पहुंचेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा और सेहत व आर्थिक हालत में सुधार होगा। घर और प्रॉपर्टी के काम में सफलता मिल सकती है। तीर्थ यात्रा का योग भी बन रहा है, जो आध्यात्मिक रूप से फायदेमंद रहेगी।

मकर राशिः इन राशि वालों को अचानक पैसों का फायदा हो सकता है। दफ्तर में बॉस खुश रहेंगे और साथ काम करने वाले आपका साथ देंगे। कारोबार में सफलता और मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन इस महीने यात्रा से बचें। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा नहीं है और विद्यार्थियों को मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलेगा।

कुंभ राशिः इन राशि वालों के लिए महीना हर तरह से अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। सेहत बढ़िया रहेगी और पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी। करियर में नए मौके और तरक्की के योग हैं। फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को खास फायदा होगा और यात्रा भी फलदायी रहेगी।

इन राशियों को रखना होगा संयम

वृषभ राशिः इसके जातकों के लिए आर्थिक हालात उतने अच्छे नहीं रहेंगे, इसलिए खर्च पर काबू रखें। नए मौके कम मिलेंगे और कला के क्षेत्र वालों को भी कम अवसर मिलेंगे। सेहत अचानक बिगड़ सकती है। इसके बावजूद कारोबार और करियर में फायदा होगा और यात्रा से भी लाभ मिलेगा।

मिथुन राशिः इन राशि वालों के लिए पैसों के मामले में महीना अच्छा रहेगा। अटका हुआ या किसी से आने वाला पैसा मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी और पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी, पर आंखों का ध्यान रखें। कारोबार में चुनौतियां आएंगी और पार्टनर से बहस हो सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी, लेकिन यात्रा के लिए समय ठीक नहीं है।

कर्क राशिः इनके लिए महीना कुछ चुनौतियां लेकर आएगा। आत्मविश्वास कम रहने से दफ्तर में फायदा नहीं मिलेगा और पैसों की दिक्कत आ सकती है। झगड़े के हालात बन सकते हैं। कारोबार में सतर्क रहें और कोई भी फैसला सोच समझकर लें। राहत की बात यह है कि सेहत में सुधार होगा। यात्रा के लिए समय ठीक नहीं है।

मीन राशिः इनके लिए पैसों के मामले में महीना मुश्किल रहेगा और खर्च पर काबू रखना होगा। विद्यार्थियों को ज्यादा पढ़ाई करनी होगी। करियर में भी चुनौतियां आएंगी, इसलिए जो मौका मिले, उसका फायदा उठाएं। सेहत का खास ध्यान रखें और जरूरी काम न हो तो यात्रा टाल दें।

नोट- यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है।

संबंधित सामग्री

CG Civic Election: छत्तीसगढ़ में सत्ता का सेमीफाइनल, 17 निकायों और अहिवारा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जंग

CG Civic Election: छत्तीसगढ़ में सत्ता का सेमीफाइनल, 17 निकायों और अहिवारा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जंग

छत्तीसगढ़ में दिसंबर में 17 निकायों के चुनाव और अहिवारा सीट पर उपचुनाव होना है। इसे साय सरकार के तीन साल का सेमीफाइनल माना जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों की परीक्षा है।

Nov 26, 2026
Ind VS Sri Lanka: सेमीफाइनल में भारत-ए की श्रीलंका-ए से भिड़ंत, तिलक ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

Ind VS Sri Lanka: सेमीफाइनल में भारत-ए की श्रीलंका-ए से भिड़ंत, तिलक ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में भारत-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। तनुश कोटियन का डेब्यू, प्लेइंग इलेवन में अभिषेक और वैभव भी।

Nov 26, 2026
Naxalite Dump Recover: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ी चोट, 13 लाख के दो ईनामी सरेंडर, डंप से नकदी-हथियार बरामद

Naxalite Dump Recover: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ी चोट, 13 लाख के दो ईनामी सरेंडर, डंप से नकदी-हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ में 13 लाख के दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर में सरेंडर किया। सुकमा में हथियार और बीजापुर में 39.77 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

Nov 26, 2026
दंदरौआ धाम में बोले कथा व्यास स्वामी राघवाचार्य; 'जब सभी संस्कारवान होंगे तभी बचेगा सनातन'

दंदरौआ धाम में बोले कथा व्यास स्वामी राघवाचार्य; 'जब सभी संस्कारवान होंगे तभी बचेगा सनातन'

भिण्ड के दंदरौआ धाम में 30वें वार्षिक महोत्सव के दौरान कथा व्यास स्वामी राघवाचार्य ने कहा कि सभी लोग संस्कारवान होंगे तभी सनातन बचेगा। उन्होंने भक्ति और संस्कारों पर जोर दिया।

Nov 26, 2026
30 नवंबर को बनेगा गजकेसरी राजयोग, सिंह-कर्क और धनु राशि के जातकों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के द्वार

30 नवंबर को बनेगा गजकेसरी राजयोग, सिंह-कर्क और धनु राशि के जातकों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के द्वार

नवंबर का आखिरी दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। 30 नवंबर 2026 को गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बनने की ज्योतिषीय मान्यता है

Nov 26, 2026