Shardiya Navratri 2026 Maa Durga Elephant Vahan

Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र, हाथी पर सवार होकर आएंगी मातारानी, जानिए शुभ योग

अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से 11 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र शुरू होगा। रविवार को आरंभ होने से मां दुर्गा का वाहन हाथी रहेगा, जो सुख समृद्धि का सूचक माना गया है।

By : संजय चतुर्वेदी
Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र, हाथी पर सवार होकर आएंगी मातारानी, जानिए शुभ योग

Navratri 2026

धर्म। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होगा। इस बार नवरात्र की शुरुआत रविवार को चित्रा नक्षत्र में हो रही है। श्रीमद् देवी भागवत की मान्यता के अनुसार रविवार को नवरात्र शुरू होने पर मां दुर्गा का वाहन हाथी माना जाता है।

हाथी पर सवार होकर आएंगी मां

श्रीमद् देवी भागवत के अनुसार नवरात्र के पहले दिन जो वार होता है, उसी के आधार पर मां के वाहन का निर्धारण होता है। इस बार रविवार होने के कारण मां का वाहन हाथी रहेगा। धार्मिक मान्यता में हाथी को स्थायित्व, समृद्धि और वैभव का प्रतीक माना गया है। हाथी पर सवार होकर मां का आगमन सुख समृद्धि, आर्थिक प्रगति और कल्याण का सूचक माना गया है। इसलिए इस बार का नवरात्र सुख समृद्धि की दृष्टि से अनुकूल और कल्याणकारी माना जा रहा है। साधना और उपासना करने वाले भक्तों के लिए भी यह नवरात्र विशेष फलदायी बताया जा रहा है।

ज्योतिष पंडित गणेश शर्मा ने बताया कि ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस अवधि में आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि के साथ कुछ क्षेत्रों में उतार चढ़ाव की स्थिति भी बन सकती है। भारतीय निर्यात नीति और उससे जुड़े आर्थिक पक्षों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता अनुभव हो सकती है।

पूरे नौ दिन का रहेगा पर्वकाल

इस बार किसी भी तिथि का क्षय नहीं हो रहा है, इसलिए नवरात्र पूरे नौ दिन के रहेंगे। साधकों और उपासकों के लिए यह विशेष महत्व रखता है। नौ दिन चलने वाला यह पर्व विशेष अनुष्ठान, साधना और संकल्पों की पूर्णता के लिए महत्वपूर्ण कालखंड माना जाएगा। इन नौ दिनों में गृहस्थ अपनी कुल परंपरा के अनुसार देवी की पूजा अर्चना करते हुए व्रत का नियमन करेंगे।

नवरात्र में बन रहे विशेष योग

नवरात्र में देवी साधना के लिए योगों का विशेष महत्व है। इनमें अमृत सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि और रवियोग विशेष माने गए हैं।

इस बार नौ दिनों में 14 अक्टूबर को चतुर्थी तिथि पर अमृत सिद्धि योग रहेगा। 18 अक्टूबर को सप्तमी और 19 अक्टूबर को महाअष्टमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग विद्यमान रहेगा। खास बात यह है कि इन तिथियों में रवियोग का संयोग भी रहेगा।

इन शुभ योगों में साधना और आराधना के साथ भूमि, भवन, संपत्ति, वाहन, आभूषण और वस्त्र आदि की खरीदारी भी की जा सकती है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026