उज्जैन में भव्य मनेगी शिव नवरात्रि, दूल्हे के रूप में सजेंगे भगवान महाकाल

उज्जैन में भव्य मनेगी शिव नवरात्रि, दूल्हे के रूप में सजेंगे भगवान महाकाल

By : Swadesh Bhopal
उज्जैन में भव्य मनेगी शिव नवरात्रि, दूल्हे के रूप में सजेंगे भगवान महाकाल

उज्जैन में बाबा महाकाल की नगरी इस बार शिव नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर खास उत्साह में डूबी हुई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह महोत्सव के रूप में मनाई जाने वाली यह अनोखी शिव नवरात्रि इस वर्ष 10 दिनों तक चलेगी, जो आमतौर पर नौ दिनों की होती है। यह उत्सव 6 फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी 2026 तक चलेगा, जबकि महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी।

मंदिर प्रशासन ने इस भव्य आयोजन को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। मंदिर के मुख्य शिखर की सफाई, कोटितीर्थ कुंड की धुलाई और पूरे परिसर में रंग-रोगन का कार्य तेजी से चल रहा है, ताकि भक्तों को दूल्हे के रूप में सजे बाबा महाकाल के दर्शन का दिव्य अनुभव मिल सके।

उत्सव की शुरुआत और मुख्य अनुष्ठानों का शुभारंभ 6 फरवरी को कोटितीर्थ कुंड के समीप स्थित श्री कोटेश्वर महादेव के पूजन से होगा। पुजारी पंडित राम शर्मा के आचार्यत्व में 11 ब्राह्मण देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना से रुद्राभिषेक और एकादश-एकादशनी रूद्रपाठ करेंगे।

इन 10 दिनों में भगवान महाकाल प्रतिदिन नए-नए दिव्य स्वरूप में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर के पट लगभग 44 घंटे तक खुले रहेंगे, जहां विशेष महापूजन होगा। भक्त निराकार और साकार दोनों रूपों में बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे।

10 दिनों के विशेष स्वरूप और शृंगार

6 फरवरी: भांग-चंदन शृंगार

7 फरवरी: नवीन वस्त्र शृंगार

8 फरवरी: शेषनाग स्वरूप

9 फरवरी: घटाटोप स्वरूप

10 फरवरी: छबीना स्वरूप

11 फरवरी: मनमहेश स्वरूप

12 फरवरी: उमा-महेश स्वरूप

13 फरवरी: होलकर स्वरूप

14 फरवरी: शिव तांडव स्वरूप

15 फरवरी (महाशिवरात्रि):

सप्तधान का मुखौटा स्वरूप, अंगार श्रृंगार

महाशिवरात्रि के बाद 16 फरवरी को होगा उत्सव का समापन

महाशिवरात्रि की रात बाबा महाकाल सेहरा धारण करेंगे। 16 फरवरी की सुबह से दोपहर 12 बजे तक सेहरा दर्शन होंगे। दोपहर 12 बजे वर्ष में केवल एक बार होने वाली दिनकालीन भस्मारती संपन्न होगी, इसके बाद सेहरा उतारा जाएगा और महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन होगा। यह शिव नवरात्रि उज्जैन की अनोखी परंपरा है, जो पूरे देश में कहीं और नहीं मनाई जाती। इस दौरान लाखों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचेंगे।

संबंधित सामग्री

Ujjain Mahakal Temple: उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में नागपंचमी पर भगदड़!, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Ujjain Mahakal Temple: उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में नागपंचमी पर भगदड़!, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर परिसर में नागपंचमी के मौके पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

Aug 17, 2026
महाकाल दरबार पहुंचीं तमन्ना भाटिया, नंदी हॉल में लगाया ध्यान, बोलीं- यहां की ऊर्जा शब्दों में नहीं बता सकती

महाकाल दरबार पहुंचीं तमन्ना भाटिया, नंदी हॉल में लगाया ध्यान, बोलीं- यहां की ऊर्जा शब्दों में नहीं बता सकती

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

May 12, 2026
महाकाल मंदिर में शिवनवरात्रि की धूम, भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार

महाकाल मंदिर में शिवनवरात्रि की धूम, भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार

कोटेश्वर महादेव का प्रथम पूजन, केसर-चंदन उबटन के साथ विशेष अभिषेक शुरू

Feb 07, 2026
महाकाल VIP दर्शन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज, HC का आदेश बरकरार

महाकाल VIP दर्शन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज, HC का आदेश बरकरार

महाकाल मंदिर गर्भगृह में VIP दर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया। एससी ने याचिका खारिज कर हाई कोर्ट का फैसला बरकरार रखा।

Jan 27, 2026
उज्जैनः महाकालेश्वर मंदिर में 29 फरवरी से मनाई जाएगी शिव नवरात्रि

उज्जैनः महाकालेश्वर मंदिर में 29 फरवरी से मनाई जाएगी शिव नवरात्रि

महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर फाल्गुन कृष्ण पंचमी से त्रयोदशी तक शिव नवरात्रि उत्सव मनाया जाता है। इस बार 29 फरवरी को शिव पंचमी के पूजन के साथ शिव नवरात्रि की शुरुआत होगी।

Feb 12, 2024