India Batsman abhishek sharma ICC T20 No.2

Cricket News: अभिषेक शर्मा ने लगाई लंबी छलांग, ICC T20 रैंकिंग में इस खिलाड़ी को पछाड़कर बने नंबर 2

ओपनर अभिषेक शर्मा के ऊपर आने से टी20 रैंकिंग में भारत की स्थिति और मजबूत हुई है। वहीं, टेस्ट और वनडे रैंकिंग में भी कई खिलाड़ियों की रैंकिंग में उल्लेखनीय बदलाव आया है।

By : संजय चतुर्वेदी
Cricket News: अभिषेक शर्मा ने लगाई लंबी छलांग, ICC T20 रैंकिंग में इस खिलाड़ी को पछाड़कर बने नंबर 2

ICC T20 Ranking Indian batsman position

क्रिकेट। अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मुकाबलों में बल्ले से असर छोड़ने वाले अभिषेक शर्मा को ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है। वह दो पायदान ऊपर उठकर नंबर 2 पर पहुंच गए हैं। इस बदलाव के साथ टी20 इंटरनेशनल की टॉप 2 बल्लेबाजी रैंकिंग में अब दोनों स्थान भारतीय खिलाड़ियों के नाम हैं। ईशान किशन नंबर 1 पर अपनी जगह बनाए हुए हैं।

दरअसल, अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी हालिया पारियों का असर रैंकिंग में साफ नजर आया है।

टॉप 10 में भारत के तीन बल्लेबाज

आईसीसी की टी20 बल्लेबाजों की शीर्ष 10 रैंकिंग में भारत के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के अलावा तिलक वर्मा भी इस सूची में मौजूद हैं। बता दें कि तिलक वर्मा आठवें स्थान पर हैं. भारत की तरह इंग्लैंड के भी तीन खिलाड़ी टॉप 10 में जगह बनाए हुए हैं। इससे टी20 रैंकिंग में दोनों टीमों की मजबूत मौजूदगी दिखाई दती है।

गेंदबाजी में भी इंडियन प्लेयर को फायदा

टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती ने दो स्थान की बढ़त हासिल की है। वह अब 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह की रैंकिंग में 7 स्थान का सुधार हुआ है। वह अब 10वें नंबर आ गए हैं। अर्शदीप सिंह को भी 11 पायदान का फायदा मिला है। वह अब 14वें स्थान पर हैं। अक्षर पटेल 6 स्थान ऊपर उठकर 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं। यानी बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी रैंकिंग में भी कई भारतीय खिलाड़ियों की स्थिति बेहतर हुई है।

टेस्ट रैंकिंग में ओली रॉबिन्सन का बड़ा उछाल

टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 की डब्ल्यूटीसी सीरीज जीत के दौरान 21 विकेट लेने के बाद वह 23 स्थान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रॉबिन्सन के खाते में 856 रेटिंग अंक हैं। वह इंग्लैंड के उन 16 गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने 850 से ज्यादा रेटिंग अंक हासिल किए हैं। इसी सीरीज में 19 विकेट लेने वाले जॉश टंग ने भी बड़ी छलांग लगाई है। वह 22 स्थान ऊपर जाकर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की भी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

टेस्ट बल्लेबाजी में बाबर आजम ने भी सुधार किया है। बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में 76 रन बनाने के बाद वह दो स्थान ऊपर चढ़कर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। सऊद शकील 16वें और शान मसूद 37वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के जेमी स्मिथ ने टॉप 20 में वापसी की है। टेस्ट रैंकिंग में डेब्यू करने वाले रजाउल्लाह बल्लेबाजी में 91वें और गेंदबाजी में 120वें स्थान पर हैं।

वनडे रैंकिंग में भी कई खिलाड़ियों को फायदा

वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में मैट रेनशॉ को सबसे बड़ा फायदा मिला है। जिम्बाब्वे के खिलाफ 109 रन की पारी खेलने के बाद उन्होंने 54 स्थान की छलांग लगाई और अब 68वें नंबर पर हैं। टोनी डी जॉर्जी 54वें, क्रेग एर्विन 72वें और कूपर कॉनोली 77वें स्थान पर हैं। नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी भी 84वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वनडे गेंदबाजी में नाथन एलिस ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 31 रन देकर पांच विकेट लिए। इसके बाद वह पहली बार टॉप 20 में शामिल हुए हैं। दीपेंद्र सिंह ऐरी को गेंदबाजी के साथ ऑलराउंडर रैंकिंग में भी फायदा मिला है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026