हैदराबाद में युवक को आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत

हैदराबाद में युवक को आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत

By : Rashmi Dubey
हैदराबाद में युवक को आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत

Hyderabad Badminton Court: हैदराबाद के नागोले स्टेडियम में रविवार रात बैडमिंटन खेलते समय 25 साल के युवक राकेश को अचानक सीने में दर्द उठा। खेल के दौरान कोर्ट पर ही वह गिर पड़ा। निजी कंपनी में काम करने वाला राकेश अस्पताल ले जाने से पहले ही रिस्पॉन्ड नहीं कर सका।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि 25 वर्षीय राकेश बैडमिंटन खेलते वक्त शटल कॉक उठाते ही अचानक जमीन पर गिर पड़ते हैं। यह देखकर उनके दोस्त तुरंत उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना के तुरंत बाद राकेश के दोस्तों ने उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों की जांच में पता चला कि उसकी धड़कन बंद हो चुकी थी। मेडिकल टीम ने हार्ट अटैक को मौत की वजह बताया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राकेश बैडमिंटन खेलते वक्त शटल उठाने के बाद अचानक जमीन पर गिरते हुए नजर आते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राकेश की पहचान खम्मम जिले के थल्लाडा गांव के पूर्व उप सरपंच गुंडला वेंकटेश्वरलू के बेटे के रूप में हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि युवाओं में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले अब चिंता का विषय बन चुके हैं। यह घटना एक कड़ी चेतावनी की तरह है, जो बताती है कि नियमित हेल्थ चेकअप और संतुलित जीवनशैली अपनाना आज की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। इससे पहले भी देश के कई हिस्सों में खेलते वक्त दिल का दौरा पड़ने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

संबंधित सामग्री

कैंसर की जांच को सस्ता और सुलभ बनाने की तैयारी

कैंसर की जांच को सस्ता और सुलभ बनाने की तैयारी

केयरओन्को बायोटेक की 11-जीन प्लेटलेट आरएनए आधारित तकनीक आरटी-पीसीआर और एआई से कैंसर के शुरुआती संकेतों की किफायती जांच में मदद करेगी।

Nov 24, 2026
Meta के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, हैदराबाद ऑफिस परिसर में तोड़फोड़; मुंबई में भी विरोध

Meta के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, हैदराबाद ऑफिस परिसर में तोड़फोड़; मुंबई में भी विरोध

यूथ कांग्रेस ने Meta के खिलाफ हैदराबाद और मुंबई में प्रदर्शन किया। हैदराबाद में कार्यालय परिसर में गमले तोड़े गए, जबकि मुंबई में भी विरोध जताया गया।

Nov 21, 2026
पुराने पड़ाव पीछे छूटे, नई मंजिलों की ओर शमी और हर्षल का कारवां

पुराने पड़ाव पीछे छूटे, नई मंजिलों की ओर शमी और हर्षल का कारवां

आईपीएल 2027 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली ने क्रिकेट जगत में हलचल बढ़ा दी है

Nov 17, 2026
Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

हैदराबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की मॉक पार्लियामेंट पर तंज कसा। एसआईआर, ईवीएम और घुसपैठियों के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा।

Nov 02, 2026
MP Extra Flight: भोपाल एयरपोर्ट पर रविवार से बदलेगा उड़ानों का शेड्यूल, दिल्ली और रायपुर की उड़ान बढ़ी

MP Extra Flight: भोपाल एयरपोर्ट पर रविवार से बदलेगा उड़ानों का शेड्यूल, दिल्ली और रायपुर की उड़ान बढ़ी

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर रविवार से शीतकालीन समय सारिणी लागू होगी। दिल्ली और रायपुर के लिए अतिरिक्त उड़ान मिलेगी, हैदराबाद रूट पर 186 सीटर एयरबस चलेगी।

Oct 24, 2026