India Test Team For Srilanka Announced

श्रीलंका से टेस्ट सीरीज खेलने के भारतीय टीम की घोषणा, दिग्गजों की वापसी के साथ नए चेहरों को मौका

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जड़ेजा की वापसी हुई है। साथ ही इस नए खिलाड़ी को मौका मिला है।

श्रीलंका से टेस्ट सीरीज खेलने के भारतीय टीम की घोषणा, दिग्गजों की वापसी के साथ नए चेहरों को मौका

Team India Test Captain

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम में जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जड़ेजा की वापसी हुई है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के सारांश जैन को पहली बार मौका दिया गया है।

यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत खेली जाएगी। भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। वहीं, टेस्ट मैच सीरीज की शुरूआत 15 अगस्त से गाले में होगी। दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।

सीनियर की वापसी से टीम हुई मजबूत 

अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज से बाहर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जड़ेजा की टीम में वापसी हुई है। हालांकि बीसीसीआई ने बुमराह और सांई सुदर्शन उपलब्ध रहने को लेकर स्पष्ट निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं, हैमस्ट्रिंग चोट के चलते वाशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

एमपी के खिलाड़ी को भी मिला मौका

दिग्गज खिलाड़ियों के साथ ही टीम इंडिया में एक नए खिलाड़ी को भी शामिल किया है। वह मध्य प्रदेश के 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन है। वह पहली बार भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में शामिल किए गए हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उनको यह मौका मिला है। सारांश ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 188 विकेट चटकाए हैं। इसके साथ ही 2223 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और 14 फिफ्टी शामिल हैं। चयनकर्ताओं ने उन्हें वाशिंगटन सुंदर के विकल्प के रूप में टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा वनडे में डेब्यू कर सिलेक्टर्स को प्रभावित करने वाले गुरनूर बराड़ को  भी टेस्ट टीम में जगह मिली है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया। फिर इंग्लैंड दौरे पर भी गए। अब श्रीलंका जाएंगे। लेकिन जर्सी का रंग बदला होगा।

शुभमन गिल संभालेंगे कमान

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। वहीं वाइस कैप्टन केएल राहुल होंगे। इसके अलावा टीम यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार और देवदत्त पडिक्कल को जगह मिली है। चयनकर्ताओं ने अनुभव और युवा खिलाड़ियों के संतुलन के साथ टीम तैयार की गई है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026