भारत सेमीफाइनल में पहुंचा

जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, कप्तान सलीमा टेटे बनीं जीत की हीरो

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच महिला नेशंस कप 2025-26 में जापान को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सलीमा टेटे 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनीं।

By : नरेंद्र कुमार
जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, कप्तान सलीमा टेटे बनीं जीत की हीरो

ऑकलैंड। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच महिला नेशंस कप 2025-26 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए जापान को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड स्थित नॉर्थ हार्बर नेशनल हॉकी सेंटर में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने दमदार खेल दिखाते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

सलीमा और लालरेम्सियामी ने दिलाई जीत

विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज भारत के लिए कप्तान Salima Tete ने 33वें मिनट में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद Lalremsiami ने 49वें मिनट में दूसरा गोल दागकर भारत की स्थिति मजबूत कर दी।जापान की ओर से एकमात्र गोल हिरामित्सु आई ने 35वें मिनट में किया, लेकिन भारतीय टीम ने बढ़त बरकरार रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

कप्तान सलीमा बनीं 'प्लेयर ऑफ द मैच'

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कप्तान सलीमा टेटे को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। पूरे मैच में उन्होंने मिडफील्ड और आक्रमण दोनों मोर्चों पर शानदार खेल दिखाया।

ज्योति के लिए यादगार बना मुकाबला

यह मैच भारतीय मिडफील्डर Jyoti के करियर का भी खास पड़ाव रहा। उन्होंने अपना 100वां सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेला और टीम की जीत के साथ इस उपलब्धि को यादगार बना दिया।

पूल-ए में शीर्ष पर पहुंचा भारत

इस जीत के साथ भारत ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले भारतीय टीम अमेरिका को भी मात दे चुकी है। दो मैचों में छह अंक हासिल कर भारत पूल-ए की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।अब भारतीय टीम की नजरें टूर्नामेंट के खिताब पर हैं और सेमीफाइनल में भी जीत की लय बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

संबंधित सामग्री

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026
India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026
ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 लोगों को बचाया गया

ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 लोगों को बचाया गया

ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज MSV Al Jusufi पर अज्ञात हवाई वस्तु से हमला हुआ। गुजरात के एक नाविक की मौत हो गई, जबकि 13 भारतीयों को बचा लिया गया।<br/><br/>

Nov 03, 2026