Ishan Kishan ICC T20 No.1 Batter

ईशान किशन ने अभिषेक से छिना टी20 का ताज, ICC रैंकिंग में भारत को मिली नई नंबर-1 बल्लेबाजी पहचान

आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में ईशान किशन दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। उनके शानदार प्रदर्शन का असर रैंकिंग में दिखा, जबकि अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर खिसक गए और भारतीय गेंदबाजों की रैंकिंग में

ईशान किशन ने अभिषेक से छिना टी20 का ताज, ICC रैंकिंग में भारत को मिली नई नंबर-1 बल्लेबाजी पहचान

Ishan Kisan Top In T20

भारत के लिए आईसीसी की नई टी20 रैंकिंग बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन पहली बार दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने लंबे समय से शीर्ष स्थान पर मौजूद अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया। ईशान का यह उछाल हाल के प्रदर्शन का सीधा नतीजा माना जा रहा है। वहीं ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों की स्थिति कई जगह बदली है। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और टेस्ट रैंकिंग तक कई बड़े नामों की पोजिशन में बदलाव दर्ज हुआ है।

ईशान की शानदार फॉर्म का मिला बड़ा इनाम

आईसीसी की मेंस टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में ईशान किशन 876 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। वह इस फॉर्मेट में नंबर-1 बनने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 848 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

वर्ल्ड कप प्रदर्शन बना रैंकिंग का टर्निंग पॉइंट

इस साल की शुरुआत में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन ने लगातार प्रभावशाली बल्लेबाजी की थी। उन्होंने लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए। कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। उसी प्रदर्शन का असर अब आईसीसी रैंकिंग में साफ दिखाई दे रहा है।

भारतीय गेंदबाजों को रैंकिंग में झटका

टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत को हल्का नुकसान हुआ है। वरुण चक्रवर्ती एक स्थान नीचे खिसककर तीसरे और जसप्रीत बुमराह छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान ने अपना नंबर-1 स्थान बरकरार रखा है।

टेस्ट रैंकिंग में भी बदली तस्वीर

आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड नए नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। जो रूट तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल एक पायदान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गए, जबकि यशस्वी जायसवाल नौवें स्थान पर खिसक गए। गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह अब भी पहले स्थान पर कायम हैं। उनके पीछे मैट हेनरी, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मार्को यानसन शीर्ष पांच में शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026