इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पांचवें मुकाबले में क्रिकेट फैंस को कई बड़े मोमेंट्स देखने को मिले। दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच का अंत रिजवी के छक्के के साथ हुआ, जिसने जीत को यादगार बना दिया।
लखनऊ का सबसे कम स्कोर
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी इस मुकाबले में पूरी तरह लड़खड़ा गई। टीम ने पहली पारी में सिर्फ 141 रन बनाए, जो उनका IPL में अब तक का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले उनका लोएस्ट स्कोर 153/8 था, जो उन्होंने 2022 में पंजाब के खिलाफ बनाया था।
मोहम्मद शमी का खास रिकॉर्ड
मैच की शुरुआत ही खास रही। मोहम्मद शमी ने एक बार फिर अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लेकर इतिहास रच दिया। आईपीएल में 5वीं बार पहली गेंद पर विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया। प्रवीण कुमार और उमेश यादव से आगे निकले। शमी ने दो अलग-अलग टीमों के डेब्यू मैच में पहली गेंद पर विकेट लेने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया।
शमी ने पहले गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू करते हुए केएल राहुल को आउट किया था। अब लखनऊ के लिए डेब्यू में भी वही कारनामा दोहराया।
पंत का रनआउट बना टर्निंग पॉइंट
मैच का अहम मोमेंट ऋषभ पंत का रनआउट रहा। मुकेश कुमार की गेंद पर मिचेल मार्श ने सीधा शॉट खेला, जो बॉलर के हाथ से लगकर स्टंप्स पर जा लगी। नॉन-स्ट्राइकर एंड पर पंत क्रीज से बाहर थे और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।
पूरन की विकेट ने बढ़ाई मुश्किल
9वें ओवर में निकोलस पूरन का विकेट भी लखनऊ के लिए झटका साबित हुआ। लुंगी एनगिडी की स्लोअर गेंद पर पूरन फ्लिक करने की कोशिश में चूक गए और बोल्ड हो गए।
डेब्यू मैच में नए चेहरे
इस मुकाबले में दोनों टीमों के दो खिलाड़ियों ने आईपीएल में डेब्यू किया। इसमें पाथुम निसांका दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले। वहीं, मुकुल चौधरी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेला। दोनों खिलाड़ियों के लिए यह मैच खास रहा। हालांकि टीम के प्रदर्शन में फर्क साफ दिखा।
आखिर में रिजवी का फिनिश
चेज के दौरान दिल्ली ने लक्ष्य को संभलकर हासिल किया। आखिरी पलों में रिजवी ने छक्का लगाकर मैच खत्म किया और टीम को जीत दिलाई।