Duleep Trophy Final: South Zone 176/5

Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन की हालत खराब, 176/5; ईस्ट जोन से 532 रन पीछे

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के 708 रन के जवाब में साउथ जोन ने टी-ब्रेक तक 5 विकेट पर 176 रन बनाए। पडिक्कल ने 62 रन बनाए, टीम 532 रन पीछे है।

By : संजय चतुर्वेदी
Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन की हालत खराब, 176/5; ईस्ट जोन से 532 रन पीछे

Duleep trophy Final 2026

क्रिकेट। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियमम में जारी दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। इसके जवाब में साउथ जोन की पारी लडखड़ा गई है। मैच के तीसरे दिन टी-ब्रेक तक साउथ जोन ने 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना लिए हैं। टीम अभी ईस्ट जोन के स्कोर से 352 पीछे हैं.

दरअसल, साउथ जोन की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 62 बनाए। नारायण जगदीशन ने 32 रन की पारी खेली। वहीं, शेख रशीद 27 और स्मरण रविचंद्रन 23 बनाकर आउट हुए। रिकी भुई के खाते में सिर्फ 1 रन आया। ईस्ट जोन के गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने अब तक 2-2 विकेट लिए हैं। शिखर मोहन को एक सफलता मिली है।

ईशान किशन की 270 रन की विशाल पारी

इसके पहले बैटिंग करते हुए ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन की दमदार बल्लेबाजी के दम पर 708 रन का बड़ा स्कोर बनाया। किशन ने 334 गेंदों पर 270 ठोके। उनकी पारी में 30 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। कुमार कुशाग्र ने भी शतक लगाया और 101 रन बनाए। शिखर मोहन ने 85, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन का योगदान दिया। वैभव सूर्यवंशी ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 44 रन जोड़े। ईस्ट जोन की पारी में शीर्ष क्रम के साथ निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया। इससे टीम ने बड़ा स्कोर करने में सफल रही।

सिराज को नहीं मिली कोई सफलता

साउथ जोन की गेंदबाजी की बात करें तो त्रिपुराना विजय सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए। चामा मिलिंद और श्रेयस गोपाल को 2-2 विकेट मिले, जबकि शेख रशीद ने एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा। अभिमन्यु ईश्वरन रन आउट हुए। हालांकि, मोहम्मद सिराज समेत साउथ जोन के गेंदबाज ईस्ट जोन की मजबूत बल्लेबाजी के सामने अपेक्षित दबाव नहीं बना सके। पहली पारी में सिराज को एक भी विकेट नहीं मिला। अब साउथ जोन के सामने सबसे बड़ी चुनौती फॉलोऑन से बचने और ईस्ट जोन की बढ़त को करने की  है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026